पूर्णिया बिहार 3 नवंबर 26 असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा के दौरे को लेकर पुलिस का बड़ा फैसला, 15 से ज्यादा मार्गों पर No-Entry
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
4 नवंबर को सुबह 10 से 2 बजे तक बंद रहेंगे मुख्य रास्ते, पदयात्रा में आने वालों के लिए पार्किंग प्वाइंट तय
*पूर्णिया।* असम के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत विश्व शर्मा के 4 नवंबर को पूर्णिया आगमन के मद्देनजर विधि-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर पूर्णिया पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह व्यवस्था 4 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक यानी मुख्यमंत्री के आगमन एवं प्रस्थान तक लागू रहेगी।
*मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों की No-Entry*
नगर क्षेत्र के सनौली चौक, खुश्कीबाग, कटिहार मोड़, बैलोरी चौक, लाईन बाजार चौक, आरएन साह चौक, गिरजा चौक, मधुबनी बाजार, जनता चौक, रामबाग, पॉलिटेक्निक चौक, रजनी चौक, भट्टा बाजार लखन चौक, खिरू चौक, कालीबाड़ी चौक, चित्रवाणी चौक सहित अन्य मुख्य मार्गों में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
*इन सड़कों पर पूरी तरह ब्रेक*
टैक्सी स्टैंड से चित्रवाणी होते हुए लखन चौक जाने वाले मार्ग पर चित्रवाणी मोड़ के आगे, पॉलिटेक्निक चौक से काली फ्लावर मिल होते हुए रजनी चौक जाने वाली सड़क पर श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी के आगे, नेवालाल चौक से रजनी चौक आने वाली सड़क पर सुदीन चौक के आगे, अरबिया कॉलेज से रजनी चौक, आरएन साह चौक से भट्टा बाजार होते हुए रजनी चौक, खिरू चौक से भट्टा बाजार, उर्दू स्कूल से रजनी चौक, लाईन बाजार चौक से रजनी चौक और आस्था मंदिर से खिरू चौक होते हुए उर्दू स्कूल तक जाने वाली सड़कों पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा।
*पार्किंग के लिए ये रहेगा प्लान*
आस्था मंदिर की ओर से पदयात्रा में शामिल होने वाले कार्यकर्ता अपने वाहन 10:00 बजे तक जिला स्कूल में पार्क करेंगे, जबकि पॉलिटेक्निक चौक एवं नेवालाल चौक की ओर से आने वाले कार्यकर्ता अपने वाहन श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी के मैदान में पार्क करेंगे।
More Stories
मथुरा 3 नवम्बर 26*नगर निगम मथुरा-वृंदावन की बोर्ड बैठक में गरजे पार्षद मुन्ना मलिक
मथुरा 3 नवम्बर 26*जिलाधिकारी ने राजीव भवन के विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण किया
मथुरा 3 नवम्बर 26*अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं का राजस्थान शैक्षिक पर्यटन