पूर्णिया बिहार 3 जून26 *शिशाबाड़ी में 800 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो भी जब्त*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार : पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष वाहन जाँच अभियान के तहत सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 2 जून 2026 को शिशाबाड़ी एसएसबी कैंप के पास मेन रोड पर घेराबंदी कर पुलिस ने उजले रंग की स्कॉर्पियो से 800 ग्राम स्मैक बरामद की।
इस दौरान वाहन सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलवर कुमार, 22 वर्ष, निवासी मजरहट कमरैल टोला, वार्ड 07, थाना सिंघेश्वर, जिला मधेपुरा और रंजीत कुमार, 25 वर्ष, निवासी बनचोल्हा, वार्ड 12, थाना घेलाड़, जिला मधेपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से स्मैक के अलावा दो मोबाइल और स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि वे पश्चिम बंगाल के कालियाचक से स्मैक लेकर मधेपुरा में बेचने जा रहे थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है।
सदर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और तस्करी के नेटवर्क को खंगालने के लिए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

More Stories
गोण्डा3जून26* गोंडा में बच्चे को बांधकर 80 फ़ीट ऊँचे टॉवर पर चढी रेप पीड़िता:-
कानपुर नगर3जून26*17 मई से लापता हैं विजय नगर के नंदू यादव, परेशान परिवार लगा रहा मदद की गुहार*
पूर्णिया बिहार 3 जून 26 पूर्णिया की बेटियों ने रचा इतिहास, अस्मिता वुमन लीग’ बनी मिसाल