पूर्णिया बिहार 4 जून 26 जितेंद्र यादव ने सुनी शहरवासियों की फरियाद, समाधान के लिए अफसरों को लगाया फोन*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
पूर्णिया बिहार : जनसमस्याओं को लेकर पूर्णिया सदर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव लगातार सक्रिय हैं। बुधवार को उनके आवास पर शहर के कई सम्मानित नागरिक क्षेत्रीय एवं निजी समस्याएं लेकर पहुंचे। जितेंद्र यादव ने सभी से आत्मीय मुलाकात कर हालचाल जाना और उनकी परेशानियों को गंभीरता से सुना।
उन्होंने मौके पर ही कई मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर निष्पादन की पहल की। वहीं अन्य समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए भी सकारात्मक प्रयास शुरू किए।
जितेंद्र यादव ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका पहला संकल्प है और हर नागरिक की आवाज को जिम्मेदारों तक पहुंचाकर न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है।
देर शाम नगर निगम पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी भी उनके कार्यालय पहुंचीं और शहर की साफ-सफाई, जलजमाव व अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर चर्चा की। दोनों ने मिलकर समस्याओं के त्वरित समाधान पर सहमति जताई।
More Stories
मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26*बारात में शराब पीने को लेकर विवाद, सुजड़ू में रिश्तेदारों के बीच मारपीट**
मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26 अस्पताल संचालक से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप,
मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26*नई मंडी पुलिस का बड़ा धमाका, 52 लाख के गांजे संग तस्कर गिरफ्तार ,