पूर्णिया बिहार 29 अप्रैल 26 CM से मिले मदरसा बोर्ड चेयरमैन : शिक्षा के आधुनिकीकरण पर दिया जोर
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक पूर्णिया डिविजन बिहार से
*पूर्णियां बिहार।* बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड के चेयरमैन सलीम परवेज ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की।
पटना में हुई इस मुलाकात के दौरान राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था और जनहित से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। चेयरमैन परवेज ने मदरसा शिक्षा के आधुनिकीकरण, आधारभूत ढांचे की मजबूती और छात्र हितों से जुड़े कई अहम सुझाव मुख्यमंत्री के सामने रखे।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने दोहराया कि सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ की नीति पर चलते हुए हर वर्ग की तालीम को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुलाकात के बाद चेयरमैन सलीम परवेज ने कहा, “माननीय मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन प्रेरणादायक रहा। उनके विजन से साफ है कि बिहार शिक्षा के क्षेत्र में नई छलांग लगाने को तैयार है। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में मदरसा शिक्षा को भी नई दिशा मिलेगी।”
मदरसा बोर्ड और सरकार के बीच इस मुलाकात को शिक्षा जगत में काफी अहम माना जा रहा है।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,