पूर्णिया बिहार 29 अगस्त 26 *पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आज लगेगा मेगा रोजगार मेला*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णियां बिहार ।* कोसी-सीमांचल के बेरोजगार युवाओं के लिए आज का दिन बेहद अहम है। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के प्रयास से शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में रोजगार मेला-2026 का आयोजन आज किया जा रहा है। इस मेले को ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
*सांसद ने लिया तैयारियों का जायजा*
शनिवार को सांसद पप्पू यादव ने खुद मेला स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर निर्देश दिया कि युवाओं के लिए पंजीकरण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा और मार्गदर्शन की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन किसी भी कीमत पर सफल होना चाहिए, क्योंकि युवाओं को रोजगार देना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
*15 हजार युवाओं को मिलेगा मौका*
सांसद ने बताया कि इस रोजगार मेले में 15 हजार से अधिक युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कोसी-सीमांचल के युवा प्रतिभाशाली हैं, उन्हें सिर्फ एक सही प्लेटफॉर्म की जरूरत है। इस मेले में कई नामी कंपनियां आ रही हैं जो युवाओं की योग्यता और स्किल के हिसाब से नौकरी देंगी, ताकि हमारे युवाओं को नौकरी के लिए दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में भटकना न पड़े।
*हर प्रमंडल में लगेगा रोजगार मेला*
सांसद पप्पू यादव ने आगे कहा कि यह सिर्फ एक नौकरी मेला नहीं है, बल्कि युवाओं को उनके करियर से जोड़ने का एक बड़ा माध्यम है। उन्होंने ऐलान किया कि पूर्णिया के बाद बिहार के हर प्रमंडल में इसी तरह के रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।
इस निरीक्षण के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अफरोज आलम, प्रतिनिधि बबलू भगत, संजय सिंह, प्रवक्ता राजेश यादव, सुडु यादव, वैश खान, मंटू यादव, दिवाकर चौधरी, मुखिया पप्पू यादव, शंकर सहनी, दिपांकर चटर्जी, अशोक दास, अरुण यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
गोरखपुर/लखनऊ29अगस्त 26*सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की समीक्षा।
सहारनपुर 29अगस्त 26राष्ट्रीय खेल दिवस पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित…
मथुरा 29 अगस्त 26* 04 अभियुक्त को चोरी से सम्बन्धित नगद रुपये अवैध हथियार जाली दस्तावेज एवं गाड़ी के साथ गिरफ्तार।