पूर्णिया बिहार 28 सितंबर2026 पूर्णिया में खेलों के महाकुंभ का आगाज़, 2000 से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दम*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्ण डिविजन बिहार से
पूर्णियां बिहार , पूर्णिया से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है ,खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राजकीय प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में आज जिला स्कूल मैदान में तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
*1. कौन ले रहा है हिस्सा?*
इस महाकुंभ में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों के लिए प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के 2000 से ज्यादा छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों में गजब का उत्साह देखने को मिला,
*2. किन-किन खेलों का होगा आयोजन?*
तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में क्रिकेट, फुटबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कराटे, कुश्ती, टेबल टेनिस, शतरंज और वेट लिफ्टिंग जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन पूर्णिया के अलग-अलग मैदानों पर किया जाएगा।
*3. डीएम ने क्या कहा?*
कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूली बच्चों ने स्वागत गान और सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इसके बाद डीएम अंशुल कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय कर खेल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा – *सरकार की यह बहुत अच्छी पहल है। इसका मकसद खिलाड़ियों को राज्य ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक तैयार करना है। सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलें,*
खिलाड़ियों ने भी सरकार की इस पहल की जमकर तारीफ की और कहा कि आज जो बच्चे यहां खेल रहे हैं, वही कल बिहार और देश के लिए खेलेंगे,
More Stories
मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26* शहीदे आजम सरदार भगत सिंह को उनकी जयंती पर देश प्रेम और बलिदान के लिए याद किया*
अयोध्या 28 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26*प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चौंपियनशिप में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के शिव चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक