पूर्णिया बिहार 28 फरवरी 26*परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया जिले में शनिवार को परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत एफपी (Family Planning) मैनुअल एवं गाइडलाइन का प्रसार (Dissemination) किया गया। इस अवसर पर परिवार नियोजन सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, स्टाफ नर्स, एएनएम, सीएचओ, आशा एवं आशा फैसिलिटेटर को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
स्थायी एवं अस्थायी परिवार नियोजन सेवाओं में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले चिकित्सकों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। डॉ. विजय कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी को मिनीलैप स्टरलाइजेशन एवं पोस्ट पार्टम स्टरलाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। डॉ. बागेश्वर कुमार, सर्जन, अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा को 13 एनएसवी (No Scalpel Vasectomy) संपन्न करने के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। वहीं डॉ. मिथिलेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरा कोठी को पीपीआईयूसीडी (PPIUCD) इंसर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त स्पेसिंग मेथड के अंतर्गत एमपीए (अंतरा) इंजेक्शन, गर्भनिरोधक गोलियों एवं कंडोम वितरण में सराहनीय कार्य करने वाली एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिवार नियोजन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा सभी स्वास्थ्यकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। यह पहल परिवार कल्याण कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने एवं जनसंख्या स्थिरीकरण के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*