पूर्णिया बिहार 28 अप्रैल 26 *महीनगांव स्टेट से निकला 100 साल पुराना खजाना: डीएम को मिला हस्तलिखित कुरान-शाहनामा*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक
*पूर्णिया बिहार ।* इतिहास के पन्नों से धूल हटाते हुए डीएम विशाल राज को महीनगांव स्टेट में बेशकीमती विरासत मिली है। ‘ज्ञान भारतम’ परियोजना के तहत भ्रमण पर पहुंचे डीएम ने यहां संरक्षित प्राचीन पांडुलिपियों का जायजा लिया।
इसी दौरान स्टेट के अभिलेखागार से एक दुर्लभ हस्तलिखित कुरानशरीफ और महाकाव्य शाहनामा बरामद हुआ। माना जा रहा है कि ये पांडुलिपियां 100 साल से भी ज्यादा पुरानी हैं। इनकी स्याही, कागज और लिखावट उस दौर की कला का जीता-जागता नमूना है।
डीएम विशाल राज ने कहा कि दौरे का मकसद सिर्फ इन पांडुलिपियों को देखना नहीं, बल्कि इन्हें आने वाली नस्लों के लिए सुरक्षित करना है। ‘ज्ञान भारतम’ परियोजना के तहत ऐसी सभी दुर्लभ पांडुलिपियों का वैज्ञानिक संरक्षण और डिजिटाइजेशन कराया जाएगा।
अधिकारियों का मानना है कि महीनगांव स्टेट में अभी और भी कई ऐतिहासिक दस्तावेज दबे पड़े हैं। इनके मिलने से किशनगंज और सीमांचल के इतिहास पर नई रोशनी पड़ेगी। प्रशासन अब इन पांडुलिपियों को राज्य अभिलेखागार में संरक्षित करने की तैयारी कर रहा है ताकि शोधार्थी इनसे सीधे जुड़ सकें।

More Stories
कानपुर देहात 12अगस्त26*रनिया में ओवरब्रिज को लेकर आक्रोश! विधायक से लोगों ने पूछे सवाल
बांदा 12 अगस्त 26*कृषि उन्नति में युवा कृषि स्नातकों की महत्वपूर्ण भूमिका*
बांदा 12 अगस्त 26*सेंट मैरी स्कूल की छुट्टी में सड़क बन जाती है ‘पार्किंग जोन’, जाम में फंसते हैं बच्चे और एंबुलेंस*