पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26 *लोकगीतों से गूंजा आम्रपाली केंद्र, पामरिया नृत्य सीखने में जुटे युवा*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णियां बिहार ।* कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के तत्वावधान में प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी स्थित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे 15 दिवसीय विलुप्तप्राय लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रशिक्षण के तीसरे दिन गुरुवार को लोकगीतों और लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया।
*झूमर, सोहर और कजरी की दी गई तालीम*
तीसरे दिन प्रशिक्षुओं को बिहार की समृद्ध लोक परंपरा से जुड़े झूमर, सोहर और कजरी लोकगीत तथा कजरी लोकनृत्य और पामरिया लोकनृत्य की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि झूमर, कजरी और सोहर जैसी गायन विधाएं हमारी पारिवारिक और सामाजिक परंपराओं को जीवंत रखती हैं, वहीं पामरिया और कजरी नृत्य बिहार की लोक पहचान हैं।
*मंचीय प्रस्तुति पर विशेष जोर*
प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ गायन और नृत्य का अभ्यास किया। उन्हें न सिर्फ गीत-नृत्य की विधा सिखाई गई, बल्कि उसके पारंपरिक स्वरूप को बरकरार रखते हुए मंचीय प्रस्तुति कैसे दी जाए, इस पर भी विशेष जोर दिया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 अगस्त से 08 सितंबर 2026 तक संचालित हो रहा है, जिसमें विलुप्त हो रही लोक विधाओं का व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है।
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार पटेल ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन अभी भी जारी है और यह कार्यशाला पूरी तरह निःशुल्क है। इच्छुक लोग जल्द से जल्द आकर अपना नामांकन करा सकते हैं।

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26* कबाड़ी की दुकान में चोरी का माल, 21 किलो तांबा तार के साथ 2 गिरफ्तार *
लखनऊ 28अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार27अगस्त26* 40 लाख के स्मैक के साथ 2 होमगार्ड सहित 5 गिरफ्तार, दालकोला चेकपोस्ट पर वसूली का खुलासा