पूर्णिया बिहार 26 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपराधियों में हड़कंप, जिले से भागने पर मजबूर!
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट अपआज तक
पूर्णिया बिहार । आज 26 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत महोदया के आदेशानुसार पूर्णिया जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैंकों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं आपराधिक रोकथाम के दृष्टिकोण से बैंकों का निरीक्षण पूर्णिया पुलिस के द्वारा किया गया।
इस निरीक्षण के दौरान पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की और अपराधियों को चेतावनी दी कि वे अपराध करने से बाज आएं। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है और वे पूर्णिया छोड़कर भागने पर मजबूर हो गए हैं।
पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत महोदया ने कहा कि पूर्णिया पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी और अपराध को रोकने के लिए हर संभव कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्णिया पुलिस का उद्देश्य है कि जिले में अपराध मुक्त वातावरण बनाया जाए और लोगों को सुरक्षित रखा जाए।
इस निरीक्षण में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले के लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और पराधियों में हड़कंप मच गया है।

More Stories
New Delhi 11 September 2026*Former MICRO Leasing Employee Seeks PMO Intervention Over Alleged Financial Hardship and Property AttachmentMICRO Leasing financial hardship case
पूर्णिया बिहार 10 सितंबर26 बिहार में BJP का ‘*’युवा जोड़ो विशेष सदस्यता अभियान’*
इटावा 10 सितंबर 26*महेवा में पंचायत सहायकों का कार्य बहिष्कार, 16 सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन