पूर्णिया बिहार 25 मार्च 26 *कसबा में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा: हजारों महिलाएं एक ही रंग में दिखाएंगी भक्ति का रंग
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार : श्री श्री 108 सार्वजनिक हनुमान मंदिर समिति, हनुमान चौक कसबा पूर्णिया में 27 मार्च 2026 को राम जानकी लक्ष्मण सेवक हनुमान के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर 26 मार्च 2026 को हजारों की संख्या में महिलाएं एक ही रूप रंग और एक ही वस्त्र में कलश शोभा यात्रा निकालेंगी।
समिति की ओर से सभी महिलाओं को कलश के साथ-साथ साड़ी वितरण किया गया है। इस मौके पर कार्यक्रम को लेकर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार , उपाध्यक्ष अमित कुमार केशव, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र एवं अध्यक्ष नवीन चंद्र ने संयुक्त बयान जारी कर कार्यक्रम की सफलता के लिए भरपूर प्रयास किया है।

More Stories
बुलंदशहर 23 नवम्बर 26* 3साल कि मासूम कि हत्या कि आरोपी महिला सोनम गिरफ्तार
हल्द्वानी23 नवम्बर 26*पुरुष आयोग और पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाने की उठी मांग, प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 23 नवंबर 26 *LED वैन से नन्हे बच्चों तक पहुंचा नशामुक्ति का संदेश, उफरैल में गूंजा ‘नशा छोड़ो’ का नारा*