पूर्णिया बिहार 25 फरवरी 26*गृह मंत्री अमित शाह का सीमांचल दौरा: घुसपैठ और कट्टरवाद पर फोकस
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
पूर्णिया बिहार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सीमांचल दौरा आज से शुरू , आज तकरीबन 4:00 बजे पूर्णिया हवाई अड्डा पहुंचे जहां मंत्री लेशी सिंह , नगर निगम पूर्णिया के उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता देकर पूरजोर स्वागत किया, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह किशनगंज, अररिया और पूर्णिया में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उनका मुख्य ध्यान यहां बदल रही डेमोग्राफी और घुसपैठ पर है, जो देश की सुरक्षा के लिए चुनौती बन सकती है।
केंद्रीय मंत्रीअमित आज बुधवार शाम 4 बजे पूर्णिया पहुंचे, और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा किशनगंज के लिए रवाना होगए , वे किशनगंज में समाहरणालय में दो घंटे तक समीक्षा बैठक करेंगे और बुधवार की रात वहीं विश्राम करेंगे। अगले दिन वे अररिया जाएंगे, जहां लेटी सीमा चौकी का उद्घाटन करेंगे और सीमावर्ती जिलों के डीएम और एसपी के साथ बैठक करेंगे।
इस दौरे में शाह सात जिलों के कप्तानों के साथ सीधे संवाद करेंगे ताकि घुसपैठ की वर्तमान स्थिति और उसे रोकने के लिए भविष्य की रणनीति पर ठोस कदम उठाया जा सके। वे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की समीक्षा भी करेंगे और सीमावर्ती जिलों में विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
अगले दिन 26 फरवरी को अररिया में लेटी सीमा चौकी का उद्घाटन और सीमावर्ती जिलों के डीएम और एसपी के साथ बैठक, 27 फरवरी को पूर्णिया में सीमावर्ती जिलों से जुड़े मामलों पर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक
इस दौरे के दौरान, शाह सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और विकास योजनाओं की प्रगति की जांच करेंगे। वे सीमावर्ती जिलों के लोगों से भी मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।

More Stories
लखनऊ24जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मथुरा 24 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION थाना कोसीकलां जनपद मथुरा।*
मथुरा 24 जुलाई 26 होमगार्ड भर्ती की DV&PST की प्रक्रिया का गहन निरीक्षण*