पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *डगरूआ में एक ही दिन दो वारदातों से हड़कंप*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*बरसौनी चौक पर कट्टा-नकदी के साथ दो धराए, कचना रहिका में गोली लगने से महिला गंभीर*
पूर्णियाबिहार ! पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र में 24 अगस्त, सोमवार को एक ही दिन दो बड़ी घटनाओं ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। जहाँ पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान हथियार और नकदी के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया, वहीं शाम होते-होते गोलीकांड में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
*बरसौनी चौक पर पुलिस को मिली बड़ी सफलता*
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हथियार के साथ बरसौनी की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बरसौनी चौक पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।
इसी दौरान एक पल्सर बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल ने घेराबंदी कर धर दबोचा। तलाशी में बाइक के हैंडल में टंगे काले बैग से एक देशी कट्टा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद अनसर आलम (36 वर्ष), पिता मोहम्मद मंसूर आलम और मोहम्मद आदिल (19 वर्ष), पिता तारिक अनवर, दोनों निवासी गेरकी वार्ड-01, थाना डगरूआ* के रूप में हुई है। अनसर के पास से 45 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल तथा आदिल के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस ने बाइक, कट्टा, नकदी और मोबाइल जब्त कर लिए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में हथियारों की खरीद-बिक्री से जुड़े होने की बात सामने आई है।
*दीवार पर गोबर की चिपड़ी को लेकर विवाद, महिला को लगी गोली*
दूसरी घटना डगरूआ के कचना रहिका टोला, वार्ड नंबर 02, दनसार की है। यहाँ मकान की दीवार पर गोबर की चिपड़ी लगाने को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया।
घायल महिला की पहचान कोमल कुमारी, पति गुलशन कुमार के रूप में हुई है। पति गुलशन कुमार द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार सोमवार शाम करीब 5 बजे पड़ोस के कई लोग लाठी, तलवार, ईंट और सरिया लेकर उनके घर पर चढ़ आए और मारपीट करने लगे। इसी दौरान आरोपी विश्वनाथ दास ने फायरिंग कर दी, जिसमें गोली कोमल की पीठ में जा लगी।
गंभीर रूप से घायल महिला को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने एम्बुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज, पूर्णिया में भर्ती कराया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
*क्या कहते हैं थानाध्यक्ष*
दोनों घटनाओं पर डगरूआ थानाध्यक्ष *उमेश पासवान* ने बताया कि हथियार बरामदगी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है, जबकि महिला गोलीकांड मामले में प्राप्त आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

More Stories
कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*
भागलपुर25अगस्त26*जोगसर थानान्तर्गत 650 ग्राम गांजा के साथ दो अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
हरदोई25अगस्त26*पिहानी पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल: कोतवाल की बात दरोगा नहीं मानते, दरोगा की बात सिपाही नहीं*