पूर्णिया बिहार 23 अगस्त26 पूर्णिया पुलिस की बड़ी कामयाबी : ब्यूटी पार्लर की आड़ में स्मैक का कारोबार,
सदर SDPO-1 ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से
पूर्णियां बिहार ! ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे स्मैक के काले धंधे का पर्दाफाश करने के बाद आज सदर SDPO-1 ने सदर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया।
SDPO-1 ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थ के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 अगस्त को सदर और के0हाट थाना को गुप्त सूचना मिली कि खुश्कीबाग इलाके में राधा ब्यूटी पार्लर की आड़ में नशे का कारोबार हो रहा है।
सूचना मिलते ही दोनों थानों की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। मौके से पुलिस ने 252.48 ग्राम स्मैक, 74,800 रुपये नगद, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद किया।
मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक प्रमोद कुमार, पिता शिव कुमार दास, साकिन खुश्कीबाग अब्दुल्ला नगर वार्ड नं0 42 और दूसरी राधा ब्यूटी पार्लर की महिला संचालिका।
SDPO ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया है कि वे पति-पत्नी हैं और लंबे समय से ब्यूटी पार्लर की आड़ में पूर्णिया शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहे थे।
फिलहाल दोनों के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

More Stories
बड़ोदरा 7 सितंबर 26*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।
जयपुर 7सितंबर 26*वार्ड 87 से बीजेपी प्रत्याशी प्रतिभा शर्मा की दावेदारी, जयपुर में बढ़ी राजनीतिक हलचल
અમદાવાદ, 7 સપ્ટેમ્બર 2026*અમદાવાદ ક્રિમીનલ કોર્ટસ બાર એસોસિએશન દ્વારા ‘સ્ટડી સર્કલ’નું આયોજન