पूर्णिया बिहार 22 मई 26 *अफसर साइकिल से पहुंचे दफ्तर, पूर्णिया में ‘नो व्हीकल डे’ सफल*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार। शुक्रवार को पूर्णिया में ‘नो व्हीकल डे’ का पूरा असर दिखा। सरकार के आदेश पर जिले के बड़े अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक ने अपनी गाड़ियां घर पर ही छोड़ दीं। समाहरणालय में सभी अधिकारी पैदल, साइकिल और ई-रिक्शा से दफ्तर पहुंचे।
अपर समाहर्ता रवि राकेश खुद साइकिल चलाकर सरकारी आवास से समाहरणालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि तेल बचाना आज समय की मांग है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर बिहार सरकार ने यह पहल शुरू की है ताकि लोग वैकल्पिक साधनों को अपनाएं। इससे प्रदूषण भी कम होगा और सेहत भी बनेगी।
जिले के बाकी विभागों में भी अफसर सार्वजनिक वाहन और टोटो से कार्यालय पहुंचे। कई कर्मचारियों ने पैदल आकर हाजिरी लगाई। पूरे दिन समाहरणालय परिसर में निजी गाड़ियां न के बराबर दिखीं।
प्रशासन का मानना है कि ऐसे अभियान से लोगों में जागरूकता आएगी और पर्यावरण को भी फायदा होगा।

More Stories
कटनी23अगस्त26*कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक रहीं नेहा पच्चीसिया ने वर्दी को पहली बार नहीं किया दागदार, एयर होस्टेस से सीएसपी तक का सफर*
रीवा23अगस्त26*आबकारी विभाग के आठ उप निरीक्षक बने सहायक जिला अधिकारी
रीवा33अगस्त26*समान थाना रतहरा में 15 लाख की चोरी का हुआ खुलासा, मामला फर्जी निकला,