*पूर्णिया बिहार 21 नवंबर26 नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत बिशनपुर में निबंध-चित्रकला प्रतियोगिता*
*’युवा जोश’ के चौथे चरण में छात्रों ने दिया नशामुक्ति का संदेश*
*रचनात्मक प्रतिभा से जागरूकता, 25 नवंबर को चयनित छात्रों को मिलेगा पुरस्कार*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णियां बिहार । नशा मुक्त बिहार अभियान के चौथे चरण ‘युवा जोश’ के तहत प्रखंड कसबा स्थित मध्य विद्यालय बिशनपुर में 19 नवंबर शनिवार को छात्र-छात्राओं के बीच निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
*नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक*
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उनमें नशामुक्त समाज के निर्माण की भावना विकसित करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के जरिए नशामुक्ति का संदेश दिया।
*रचनात्मकता से दिया नशामुक्ति का संदेश*
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने निबंध और चित्रों के माध्यम से नशे से होने वाले नुकसान, परिवार और समाज पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव को बेहद प्रभावी ढंग से दर्शाया।
*25 नवंबर को होगा पुरस्कार वितरण*
प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को दिनांक 25 नवंबर को विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियां युवा पीढ़ी को नशे के विरुद्ध जागरूक एवं जिम्मेदार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

More Stories
मथुरा 21 नवम्बर 26*होली गेट से डीग गेट तक चला नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान
मथुरा 21 नवम्बर 26*गोवर्धन में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दूल्हे के पिता की गला रेतकर हत्या
लखीमपुर खीरी 21 नवम्बर 26*लखीमपुर की सुचिता सिंह ने राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव