पूर्णिया बिहार 20 अगस्त 26 डीएम अंशुल कुमार ने दिखाई हरी झंडी, समरसता का संदेश लेकर रवाना हुए 4 जागरूकता रथ*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार ! संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए समरसता संकल्प अभियान का आगाज बुधवार को भागलपुर से हो गया।
समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी *श्री अंशुल कुमार, भा०प्र०से०* ने 4 जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ जिले के कोने-कोने में जाकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ेंगे।
यह अभियान *18 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027* तक चलाया जाएगा। इस दौरान रथ जिले के सभी पंचायतों में बसे अनुसूचित जाति टोलों तक पहुंचकर संत रविदास जी के समता और भाईचारे के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएंगे।
उप विकास आयुक्त *श्री अंजनि कुमार* ने बताया कि रथ यात्रा के बाद *27 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक महादलित टोला में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविरका आयोजन किया जाएगा।
*एक ही छत के नीचे 22 योजनाओं का लाभ*
इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य है कोई भी पात्र लाभ से वंचित न रहे। शिविर में कुल *22 योजनाओं* के तहत लोगों को लाभान्वित किया जाएगा:
*आधारभूत सुविधाएं*: राशन कार्ड, आधार कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत कार्ड, स्वास्थ्य शिविर
*आवास एवं आजीविका*: प्रधानमंत्री आवास योजना, वास भूमि बंदोबस्त, श्रमिक कार्ड, कुशल युवा/कौशल विकास, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता
*सामाजिक सुरक्षा*: वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, राष्ट्रीय एवं मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ, कबीर अंत्येष्टि अनुदान
*महिला एवं बाल कल्याण*: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, उज्ज्वला योजना
*शिक्षा एवं अन्य*: विद्यालय में नामांकन, आंगनवाड़ी सेवाएं, दिव्यांग कार्ड, दिव्यांग विवाह योजना
अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी पंचायतों में *कलश यात्रा* भी निकाली जाएगी। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को संत गुरु रविदास जी के जीवन दर्शन और “बेगमपुरा” की अवधारणा से अवगत कराना है।
जिला प्रशासन ने कहा है कि यह अभियान सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ-साथ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का संकल्प है।

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*