पूर्णिया बिहार 2 मई 26* सरकारी जमीन की मापी करने गई टीम पर तीरों की बौछार, चौकीदार लहूलुहान; पूर्णिया पुलिस ने 7 को दबोचा
मोहम्मद इरफान कामिल, यूपीआजतक न्यूज़चैनल, पूर्णिया डीवीजन, बिहार
पूर्णियां बिहार : कानून का राज कायम रखने निकली पुलिस टीम पर जब तीरों की बौछार हो, तो समझ लीजिए कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। लेकिन पूर्णिया पुलिस ने भी दिखा दिया कि वर्दी का इकबाल जिंदा है।
रविवार 1 जून 2026 की शाम करीब साढ़े पांच बजे का वक्त था। अनुमंडल पदाधिकारी, सदर पूर्णिया के आदेश पर चंपानगर थाना क्षेत्र के मलिनियाँ कामत गांव में सरकारी जमीन की मापी और जोत-आबाद का काम शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो चुका था। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस बल जब सुकून से वापस लौट रहे थे, तभी झाड़ियों की आड़ से मौत बनकर तीर बरसने लगे।
सरकारी काम में अड़ंगा डालने की नीयत से घात लगाए बैठे हमलावरों ने अंधाधुंध तीर चलाए। एक तीर सीधा चंपानगर थाने के चौकीदार की गर्दन के पीछे जा धंसा। देखते ही देखते वर्दीवाला लहूलुहान होकर गिर पड़ा। चारों तरफ तीर बिखर गए, माहौल में अफरा-तफरी मच गई।
लेकिन पुलिस भी कम नहीं निकली। जख्मी साथी को संभालते हुए दंडाधिकारी के नेतृत्व में जवानों ने मोर्चा संभाला। पल भर में घेराबंदी कर झाड़ियों से 7 हमलावरों को दबोच लिया गया। मौके से तीर और कमान भी बरामद कर लिए गए।
कानून के शिकंजे में आए आरोपी: भगवान हासदा, 27 साल, कालीबाड़ी, श्रीनगर, पूर्णिया; लखन हेम्ब्रम, 30 साल, फुलवड़िया पोखर टोला, कोढ़ा, कटिहार; हेमलाल मुर्मू, 19 साल, हसनपुर, रानीगंज, अररिया; टुनटुन ऋषि, 40 साल, नयानगर, चंपानगर, पूर्णिया; भोला ऋषि, 25 साल, मलिनिया कामत चिरैया रहिका, श्रीनगर, पूर्णिया; एतवारी ऋषि, 64 साल, पटना रहिका, चंपानगर, पूर्णिया और एक महिला अभियुक्त।
चंपानगर थाना में कांड संख्या 78/26 दर्ज कर ली गई है। पुलिस बाकी फरार हमलावरों की तलाश में जुट गई है। एसपी पूर्णिया ने दो टूक कहा है सरकारी काम में बाधा डालने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”
घायल चौकीदार का इलाज जारी है। वहीं गिरफ्तार सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूर्णिया पुलिस का साफ संदेश है – कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए जिले में कोई जगह नहीं।

More Stories
लखीमपुर खीरी ०२ जून २०२६ * ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ग्राम पंचायतों में हुए भारी भुगतान जांच के घेरे में आ गए हैं।
कौशाम्बी ०२ जून २०२६ * घरेलू विवाद में हत्यारे पति ने कर दी पत्नी की हत्या, पुलिस फोर्स के साथ एसपी एएसपी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुटे
K. Aannamalai ने छोड़ा BJP का साथ, नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को सौंपा इस्तीफ़ा