पूर्णिया बिहार 19 मई 26 *एसपी ने किया खुलासा: हरिपुर में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से
पूर्णिया बिहार / पूर्णिया की पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धमदाहा में पकड़ी गई अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया, उन्होंने बताया कि कोलकाता और बिहार एसटीएफ के इनपुट पर हुई कार्रवाई में 5 लोगों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हथियार और मशीनें जब्त की गई हैं,
एसपी स्वीटी सेहरावत ने बताया कि 18 मई को कोलकाता एसटीएफ और बिहार एसटीएफ ने सूचना दी थी कि धमदाहा के हरिपुर वार्ड-1 में गब्बर राय और मिट्टू कुमार अपने घर में बाहरी कारीगरों से अवैध हथियार बनवाकर सप्लाई कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ धमदाहा के नेतृत्व में तुरंत छापेमारी टीम गठित की गई,
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी ने बताया कि टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, घर से 4 लोग भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि पूरा रैकेट सूरज कुमार चला रहा था। वही हथियार बनाने का सामान उपलब्ध कराता था,
एसपी के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर घर की तलाशी ली गई। वहां से 10 अर्धनिर्मित देशी पिस्तौल, लेथ मशीन, मिलिंग मशीन, ड्रिल मशीन समेत 30 तरह के औजार बरामद हुए। 6 मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। एसपी ने कहा कि यह एक पूरी मिनी गन फैक्ट्री थी,
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में मिट्टू कुमार, गब्बर राय, मो. अनवर खान, मो. आफताब आलम और मास्टरमाइंड सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सूरज कुमार को 19 मई की रात मुंगेर से गिरफ्तार किया गया। सभी से पूछताछ जारी है,
एसपी स्वीटी सेहरावत ने कहा कि यह बड़ी सफलता है। अवैध हथियारों का यह नेटवर्क कहां-कहां फैला है, इसकी जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने एसटीएफ और धमदाहा पुलिस टीम को इस कामयाबी पर बधाई दी,

More Stories
सहारनपुर4जुलाई26*गुर्जर समाज ने जगन गुर्जर हत्याकांड की सीबीआई जांच की उठाई मांग-राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,
लखनऊ4जुलाई26*इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ का तलाक-ए-हसन पर बड़ा फैसला।
देहरादून4जुलाई26*चोरी के गहने पहनकर बनाई रील, मालकिन ने पहचान कर नौकरानी को पहुंचाया सलाखों के पीछे