पूर्णिया बिहार 18 अगस्त 26 *पूर्णिया निबंधन कार्यालय में हड़ताल का पहला दिन, आम लोग परेशान,
जिला अवर निबंधन बोले – “CM का आदेश, इसमें कुछ नहीं कर सकते”*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल, पूर्णिया डिवीजन, बिहार से*
*पूर्णिया, बिहार* बिहार सरकार के पेपरलेस निबंधन सिस्टम के विरोध में चल रही दस्तावेज लेखकों यानी मुंशियों की हड़ताल का असर आज पूर्णिया में भी दिखने लगा, हड़ताल का यह पहला दिन है और इसी के कारण जिला अवर निबंधन कार्यालय, सदर में दस्तावेजों का लेखन कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है, इससे जमीन-जायदाद का रजिस्ट्री कराने आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,
इस मामले पर *जिला अवर निबंधन पदाधिकारी उमाशंकर* ने अपना बयान दिया, उन्होंने कहा कि यह बिहार सरकार के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी का आदेश है, इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता, निबंधन कार्यालय के दस्तावेज लिखने वाले मुंशी जो हड़ताल पर हैं, इस की मुझे कोई जानकारी नहीं है, न ही मुझे मुंशियों ने लिखकर दिया है,
श्री उमाशंकर ने आगे कहा कि _इस नए पेपरलेस सिस्टम से आम लोगों को काफी फायदा होगा, शुरू-शुरू में कुछ दिक्कतें जरूर आएंगी, लेकिन आगे चलकर जमीन की खरीद-बिक्री में काफी पारदर्शिता आएगी और लोगों को सहूलियत होगी,_
*मुंशियों की 5 सूत्री मांग, बोले – जवाबदेही हम पर क्यों?*
हड़ताल कर रहे _बिहार राज्य दस्तावेज लेखक संघ_ के स्थानीय अध्यक्ष सह प्रान्तीय उपाध्यक्ष *राजेश्वर प्रसाद सिन्हा* ने बताया कि सरकार ने पेपरलेस निबंधन में दस्तावेज लेखकों की भागीदारी तो रखी है, लेकिन कॉलम-4 में जवाबदेही भी हम पर डाल दी है। जबकि जवाबदेही पक्षकारों की होनी चाहिए।
संघ ने सरकार से 5 मांगें रखी हैं, कॉलम-4 से दस्तावेज लेखकों को मुक्त किया जाए और जवाबदेही पक्षकारों पर डाली जाए।
पेपरलेस में पक्षकार, पहचानकर्ता और गवाह का हस्ताक्षर और थम्ब इम्प्रेशन अनिवार्य किया जाए,
निबंधन विभाग कार्यालय से पक्षकारों को हार्ड कॉपी उपलब्ध कराए।
पेपरलेस में OTP सिस्टम को हटाया जाए,
पेपरलेस दस्तावेज की सच्ची प्रतिलिपि निबंधन विभाग से देने की व्यवस्था हो,
श्री सिन्हा ने कहा कि अगर सरकार हमारी इन मांगों पर सहमति देती है तो हम सभी दस्तावेज लेखक सहयोग में तत्पर हैं,
*आम जनता को हो रही दिक्कत*
हड़ताल के कारण आज़ रजिस्ट्री का काम थक रहा , नए कानूनके तहत आज एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाया, दूर-दराज से आए लोग कार्यालय के चक्कर काटकर लौट गए , मुंशी लोगों का कहना है कि सरकार को जल्द कोई बीच का रास्ता निकालना चाहिए, ताकि आम आदमी का काम रुके नहीं,
फिलहाल निबंधन कार्यालय में सन्नाटा पसरा है और मुंशियों के आंदोलन के कारण कामकाज पूरी तरह प्रभावित है,
More Stories
पूर्णिया बिहार 8 अक्टूबर26 *डीएम के निर्देश पर रूपौली में लगा पोषण मेला, संतुलित आहार का दिया संदेश*
पूर्णिया8 अक्टूबर 26*गरजा INDIA गठबंधन: सड़कों पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता, RN साह चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला
मुजफ्फरनगर 8 अक्टूबर 26*एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल,,,