पूर्णिया बिहार 18 अगस्त 26 पूर्णिया में विकास और जनकल्याण योजनाओं की धीमी रफ्तार पर DM अंशुल कुमार सख्त
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पत्रों का निष्पादन समय पर हो, लापरवाही बर्दाश्त नहीं – डीएम ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश*
पूर्णिया बिहार ! सरकार की जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की गति तेज करने के लिए सोमवार को महानंदा सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार, भा.प्र.से. ने की। इस दौरान पटना मुख्यालय और वरीय अधिकारियों से प्राप्त महत्वपूर्ण पत्रों, न्यायालय से जुड़े मामलों और विभिन्न योजनाओं की अद्यतन प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
*अति महत्वपूर्ण पत्रों और कोर्ट के मामलों पर विशेष फोकस*
बैठक की शुरुआत में DM ने विभिन्न विभागों से आए अति महत्वपूर्ण पत्रों के निष्पादन की विभागवार समीक्षा की। साथ ही माननीय न्यायालय से संबंधित मामलों, मानवाधिकार आयोग के प्रकरणों और लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत लंबित आवेदनों की भी पड़ताल की गई।
DM ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पटना से प्राप्त पत्रों और कोर्ट के मामलों का निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता पर हो। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
*राशन कार्ड और आरटीपीएस सेवा पर जताई नाराजगी*
पूर्व में आयोजित पंचायत सहयोग शिविरों में प्राप्त राशन कार्ड और फॉर्मर रजिस्ट्री के आवेदनों की धीमी प्रगति पर DM ने चिंता जताई। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों और एमओ को निर्देश दिया कि राशन कार्ड निर्माण के लिए आए सभी आवेदनों का निपटारा निर्धारित समय सीमा में शत-प्रतिशत पूरा किया जाए।
इसी तरह RTPS काउंटर पर प्राप्त लोक सेवाओं के आवेदनों की स्थिति की भी समीक्षा हुई। DM ने कहा कि आम जनता को प्रमाण पत्र और अन्य सेवाएं तय समय में मिलनी चाहिए। इसमें देरी करने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई तय है।
*किसानों के लिए 17 से 25 अगस्त तक विशेष शिविर*
कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और फॉर्मर रजिस्ट्री को लेकर *17 अगस्त से 25 अगस्त 2026* तक जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
इस पर DM ने कृषि विभाग और संबंधित प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि PM किसान योजना के लंबित KYC और फॉर्मर रजिस्ट्री के आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने कहा कि किसान हित से जुड़ा यह कार्य है, इसमें कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी।
*सभी विभागों को मिला समयबद्ध लक्ष्य*
बैठक में DM ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह सुनिश्चित करें। राजस्व से जुड़े कार्यों और जन शिकायतों के निष्पादन में पारदर्शिता बरतें।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री अंजनि कुमार, अपर समाहर्ता राजस्व, आपदा, विधि व्यवस्था, विभागीय जांच, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी* सहित सभी महत्वपूर्ण विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
पूर्णिया18अगस्त26*डीआईजी चौक गोलीकांड: फरार आरोपी पर पूर्णिया पुलिस ने रखा 5 हजार का इनाम*
पूर्णिया बिहार 18 अगस्त 26 *पूर्णिया से 87 मुखिया हुए रवाना, बनारस में सीखेंगे “बेहतर पंचायत” का पाठ*
नई दिल्ली18अगस्त26*रामधन गबन मामले की SIT की रिपोर्ट साझा करने से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया।