पूर्णिया बिहार 17 अगस्त *राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार की टीम ने पूर्णिया जेल, पर्यवेक्षण गृह और किशोर न्याय परिषद का किया औचक निरीक्षण*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार ! राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के निर्देश पर *बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना* के माननीय सदस्य सचिव श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह* के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने रविवार को पूर्णिया जिले में संचालित चुनिंदा संस्थानों का क्षेत्र आधारित प्रदर्शन मूल्यांकन किया।
इस दौरान टीम ने *केन्द्रीय कारा, पूर्णिया*, *पर्यवेक्षण गृह, पूर्णिया* और *किशोर न्याय परिषद, पूर्णिया* में स्थित विधिक सहायता क्लिनिक का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय *श्री सुनील कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया* भी टीम के साथ मौजूद रहे।
*केन्द्रीय कारा में बंदियों से की सीधी बात, हर व्यवस्था खंगाली*
केन्द्रीय कारा पहुंचते ही टीम ने सबसे पहले बंदियों को दी जा रही विधिक सहायता की स्थिति को परखा। बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और यह सुनिश्चित किया कि उन्हें समय पर निशुल्क विधिक सलाह और कानूनी सहायता मिल रही है या नहीं।
इसके बाद टीम ने कारा अस्पताल, विधिक सहायता क्लिनिक, कारा पाकशाला, मुक्ति बाजार और लीगल ऐड हेल्प डेस्क का बारीकी से निरीक्षण किया। पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता, अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था और मुक्ति बाजार में बंदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री व्यवस्था को भी देखा गया।
टीम ने साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत टीम ने कारा प्रबंधन को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कारा की समग्र कार्यप्रणाली को संतोषजनक बताया।
*किशोर न्याय परिषद और पर्यवेक्षण गृह में बच्चों की शिक्षा और रहन-सहन पर फोकस*
इसके बाद टीम किशोर न्याय परिषद, पूर्णिया* के विधिक सहायता क्लिनिक पहुंची। यहां किशोरों को मिलने वाली विधिक सहायता, परामर्श और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता की स्थिति का मूल्यांकन किया गया।
फिर *पर्यवेक्षण गृह, पूर्णिया* का निरीक्षण किया गया। टीम ने गृह के रसोईघर की साफ-सफाई, किशोरों के रहने वाले कमरों और अध्ययन कक्ष की स्थिति को देखा। किशोरों से उनकी पढ़ाई, खान-पान और मनोरंजन की सुविधाओं के बारे में भी बातचीत की।
निरीक्षण के दौरान टीम ने गृह अधीक्षक को किशोरों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि हर किशोर को शिक्षा, स्वास्थ्य और कानूनी सहायता समय पर उपलब्ध हो।
*उद्देश्य – अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे न्याय*
माननीय सदस्य सचिव श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार का उद्देश्य है कि समाज के सबसे कमजोर और अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित हो। इसी कड़ी में जेलों, पर्यवेक्षण गृहों और किशोर गृहों में विधिक सहायता क्लिनिक को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सही मार्गदर्शन मिल सके।
उन्होंने कहा कि इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे।
निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता, पैरालीगल वॉलेंटियर और संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

More Stories
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार
मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
मथुरा17अगस्त26* चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को 01 एक अवैध हथियार,01 अवैध चाकू,01 मोटरसाईकिल व चोरी के रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*