पूर्णिया बिहार 16 मार्च26 *पूर्णिया : जनगणना-2027 की तैयारी जोरों पर, डिजिटल माध्यम से होगा डेटा संग्रहण*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज से
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया जिले में भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) के लिए प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। 14 से 16 मार्च तक चले इस प्रशिक्षण में सभी चार्ज पदाधिकारियों, अपर चार्ज पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों, जिला स्तरीय नोडल ई-गवर्नेंस पदाधिकारियों और अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।
श्री मृत्युंजय कुमार, उप रजिस्टार -सह- अपर मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी, बिहार और जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) ने प्रशिक्षण में भाग लिया और जनगणना से संबंधित कई आवश्यक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी।
*डिजिटल जनगणना: एक नए युग की शुरुआत*
इस बार की जनगणना में पहली बार डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा, स्व-गणना की भी विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके तहत आम जनता 17 अप्रैल से 31 मई 2026 तक स्वयं अपनी गणना कर सकते हैं।
*प्रमुख बिंदु:*- डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रहण- स्व-गणना की सुविधा- 17 अप्रैल से 31 मई 2026 तक स्व-गणना का समय- जिला स्तरीय और अनुमंडल पदाधिकारियों की उपस्थिति

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है