पूर्णिया बिहार 16 मार्च26* पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, लोगों को मिला न्याय
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान का मिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
बिहार : पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत के द्वारा आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी गईं और त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान जमीन विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, साइबर अपराध और थाना स्तर पर लंबित मामलों से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं।
पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों पर त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का त्वरित निवारण करना है।
इस जनता दरबार से जिला वासियों में हर्ष का माहौल है, उनका कहना है कि अब जुल्म की ताकत नहीं चलेगी, लोगों को इंसाफ मिल रहा है।

More Stories
मथुरा 19 जून 26* नाबालिग बालक (उम्र करीब 14 वर्ष) की हत्या करने के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार ।*
मथुरा 19 जून 26*थाना जैत पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 19 जून 26* “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 02 अभियुक्तगण को 10 पेटी अवैध देशी शराब व एक मोटर साईकिल के साथ किया गया गिरफ्तार ।*