पूर्णिया बिहार 16 मई 26 *अंडी टोल में खून की होली रोक गई, एसपी की सतर्कता से बची दो जिंदगियां*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
पूर्णिया*धारदार हथियार से गला रेतने की कोशिश, पुलिस पर हमला कर तोड़ा गश्ती वाहन, SDPO-SHO का घटनास्थल पर डेरा_
_FSL ने जुटाए सबूत, आरोपियों की धरपकड़ को ताबड़तोड़ छापेमारी जारी_
*पूर्णियां बिहार :* दमदाहा के अंडी टोल में शुक्रवार सुबह मौत का तांडव होने से बाल-बाल बच गया। पुरानी रंजिश में एक पक्ष ने बाबूलाल सोरेन और अशोक सोरेन को रस्सियों से जकड़कर धारदार हथियार से गला रेतने की कोशिश की। लेकिन दमदाहा पुलिस की तत्परता से दोनों की जान बच गई।
सुबह 7:30 बजे सूचना मिलते ही थाना टीम बिजली की गति से पहुंची। खून से लथपथ दोनों को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाकर जीएमसीएच पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों अब खतरे से बाहर हैं। जरा सी देर होती तो गांव में दो लाशें बिछ जातीं।
*खाकी पर भी उठे हाथ, तोड़ा पुलिस का शीशा*
घायलों को बचाने के दौरान महिलाओं और असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। धक्का-मुक्की में कई जवानों को चोटें आईं। हद तो तब हो गई जब घायलों को अस्पताल ले जा रही गश्ती गाड़ी पर पीछे से लाठी बरसाकर शीशा चकनाचूर कर दिया गया।
इस खूनी खेल में दूसरे पक्ष के 5 लोग भी घायल हुए हैं, जिनका पीएचसी में इलाज चल रहा है।
*एसपी के आदेश पर एक्शन में पुलिस*
वारदात के बाद गांव में तनाव फैल गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत के निर्देश पर SDPO और SHO ने घटनास्थल पर कैंप कर दिया है।* पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
फिलहाल विधि-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की स्पेशल टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही है। FSL की टीम ने मौके से खून के नमूने, हथियार और अन्य अहम सबूत इकट्ठा किए हैं।
*उक्त जानकारी पूर्णिया पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत ने दी।*
उन्होंने साफ कहा है कि कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस खूनी संघर्ष की जड़ पुरानी रंजिश है। पुलिस एक-एक कड़ी जोड़कर जांच कर रही है।
*उक्त जानकारी पूर्णिया पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत ने दी।* उन्होंने साफ कहा है कि कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस खूनी संघर्ष की जड़ पुरानी रंजिश है। पुलिस एक-एक कड़ी जोड़कर जांच कर रही है।

More Stories
बांदा 16 मई 26*में अवैध बालू खनन का खुलासा*
मिर्जापुर16मई26*यह सिर्फ पेपर लीक नहीं बल्कि सरकार का पूरा सिस्टम ही लीक है
मिर्जापुर16मई26*शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलो में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस