पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 *दुर्गा पूजा को लेकर एसएसपी पूर्णिया ने धमदाहा में पंडालों का किया निरीक्षण*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से
*शांति, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर दिए सख्त दिशा-निर्देश, यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस*
पूर्णिया। दुर्गा पूजा में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने धमदाहा अनुमंडल के विभिन्न पूजा पंडालों का सुरक्षात्मक भौतिक निरीक्षण किया,
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पंडालों में प्रवेश-निकास द्वार, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, महिला हेल्प डेस्क और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों को स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,
एसएसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने कहा कि भीड़ नियंत्रण, सुव्यवस्थित और सुगम यातायात तथा असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखना पुलिस की प्राथमिकता है सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्ती और पंडालों के आसपास पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है,
उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें,
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर26 *कोशी स्नातक चुनाव 2026: पूर्णिया में माइक्रो प्रेक्षकों का द्वितीय प्रशिक्षण
पूर्णिया बिहार15अक्टूबर26* विश्व हाथ धुलाई दिवस पर बनमनखी के स्कूलों में चला स्वच्छता का पाठ
भागलपुर 15 अक्टूबर 26*मोजाहिदपुर थानान्तर्गत 209 ग्राम स्मैक के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।