October 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 दुर्गा पूजा मेलों में भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूर्णिया जिला आपदा प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी

पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 दुर्गा पूजा मेलों में भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूर्णिया जिला आपदा प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी

पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 दुर्गा पूजा मेलों में भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूर्णिया जिला आपदा प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से
*भगदड़ से बचने के लिए Entry-Exit अलग, CCTV और PA सिस्टम अनिवार्य – हेल्पलाइन नंबर जारी*

पूर्णिया। आगामी दुर्गा पूजा, मेलों और बड़े सार्वजनिक आयोजनों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, पूर्णिया ने सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। जन-सुरक्षा और भगदड़ जैसी अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए आम लोगों और पूजा पंडाल आयोजकों दोनों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं,

*श्रद्धालुओं के लिए गाइडलाइन: धक्का-मुक्की न करें, अफवाह से बचें*

प्रशासन ने अपील की है कि भीड़ में धैर्य बनाए रखें, कतार में चलें और धक्का-मुक्की न करें। प्रशासन द्वारा तय Entry और Exit गेट का ही इस्तेमाल करें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उसे फैलाएं। भीड़ में बच्चों का हाथ पकड़कर रखें और छोटे बच्चों की जेब में माता-पिता का नाम और मोबाइल नंबर की पर्ची जरूर रखें,

*आयोजकों के लिए सख्त निर्देश: बैरिकेडिंग और इमरजेंसी गेट जरूरी*

आयोजकों के लिए निर्देश है कि पंडाल में प्रवेश और निकास द्वार अलग-अलग और पर्याप्त चौड़े हों, इमरजेंसी एग्जिट साफ दिखना चाहिए। भीड़ कंट्रोल के लिए मजबूत बैरिकेडिंग, Z-इग-जैग गेट और रेडियम साइनबोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। पूरे मेला परिसर में लाउडस्पीकर/PA सिस्टम चालू रखना होगा, ताकि भीड़ को गाइड किया जा सके। पर्याप्त स्वयंसेवक, फायर एक्सटिंग्विशर, पानी, रेत और फर्स्ट-एड किट रखना जरूरी है। संवेदनशील जगहों पर CCTV लगाकर निगरानी करनी होगी

*आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क*

किसी भी आपात स्थिति में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र के नंबर 06454-242317 / 242319 / 242320 और जिला नियंत्रण कक्ष 06454-243000 / 242310 / 241555 पर तुरंत संपर्क करें।

प्रशासन ने कहा – *आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।*

Taza Khabar