February 16, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 14 जनवरी25* आस्था, परम्परा, संस्कृति, अध्यात्म और असीम ऊर्जा का प्रतीक है मकर संक्रांति : संतोष कुशवाहा।

पूर्णिया बिहार 14 जनवरी25* आस्था, परम्परा, संस्कृति, अध्यात्म और असीम ऊर्जा का प्रतीक है मकर संक्रांति : संतोष कुशवाहा।

पूर्णिया बिहार 14 जनवरी25* आस्था, परम्परा, संस्कृति, अध्यात्म और असीम ऊर्जा का प्रतीक है मकर संक्रांति : संतोष कुशवाहा।

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।

रामबाग स्थित आवास पर पूर्व सांसद ने किया दही-चूड़ा भोज का आयोजन।

पूर्णिया बिहार। उत्तरायण पर्व मकर संक्रांति के मौके पर मंगलवार को पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के रामबाग स्थित आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया।इस भोज में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवीयों, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं, डॉक्टर, अधिवक्ताओं और आम जनो ने हिस्सा लिया।सुबह 09 बजे आरम्भ भोज का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।पूर्व सांसद श्री कुशवाहा ने अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ अतिथियों का स्वागत किया उन्हें चूड़ा-दही परोसा।इससे पहले श्री कुशवाहा ने मकर संक्रांति की शुरुआत गौ माता को तिल और गुड़ खिलाकर और नमन कर किया।इस बाबत श्री कुशवाहा ने कहा कि मूल रूप से कृषक और पशुपालक होने की वजह से गौ माता उनके आराध्य हैं, इसलिए गौ पूजन से इसकी शुरुआत किया।
इस मौके पर पूर्व सांसद श्री कुशवाहा ने अतिथियों और जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन प्रकृति के आशीर्वाद का आनंद लेने और सकारात्मकता को अपनाने का सुंदर दिन है।भगवान सूर्य और शनि से कामना है कि तिल और गुड़ की गर्माहट जिलेवासियों के जीवन को मिठास और सकारत्मकता से भर दे। कहा कि कृषकों के लिए नई फसल का मौसम है तो आम जनो के लिये उल्लास,उमंग, उत्साह और असीम ऊर्जा की शुरुआत का दिन है।कुल मिलाकर मकर संक्रांति आस्था, अध्यात्म, परम्परा और संस्कृति का प्रतीक है। बात करें सामाजिक संदर्भ की तो यह पर्व पिता-पुत्र के बीच स्वस्थ रिश्ते का भी प्रतीक है।श्री कुशवाहा ने कहा कि दही-चूड़ा भोज का अपना सामाजिक सरोकार भी है।बीते दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि बीते 15 वर्षों से वे इस तरह के भोज सह मिलन समारोह का आयोजन करते रहे हैं।दही -चूड़ा भोज पर आए दूर-दराज के लोगों ने क्षेत्रीय समस्याओं से भी पूर्व सांसद को अवगत कराया। उन्होंने सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन सम्बंधित लोगों को दिया।
इस मौके पर बिहार सरकार के कबीना मंत्री लेशी सिंह,कोढ़ा विधायक कविता देवी, एमएलसी अशोक अग्रवाल,पूर्णिया विधायक विजय खेमका ,बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्व सांसद कटिहार दुलार चंद गोस्वामी,भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,जदयू जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह,जदयू महानगर अध्यक्ष अविनाश सिंह,लोजपा (आर) जिला अध्यक्ष सौरभ झा,हम जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव, रालोसपा जिला अध्यक्ष रमेश कुशवाहा,अमर नाथ तिवारी, जेडीयू प्रदेश महासचिव शिवप्रकाश गाड़ोदिया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष छोटू सिंह, आई एम अध्यक्ष डॉ सुधांशु, डॉ राकेश कुमार,दिलीप मेहता , कुशवाहा परिषद संरक्षक युगल किशोर महतो,बिपिन बिहारी दास,परवेज साहिन,चंदन सिंह,भाजपा नेता बिनोद यादव,कमल किशोर यादव,राजद नेता अरुण यादव,संतोष यादव,नीलू सिंह पटेल,राजेश गोस्वामी,राजू मंडल,सहित अनेक सामाजिक संगठन प्रमुख,शिक्षाविद आदि मौजूद थे।

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.