पूर्णिया बिहार 14 अगस्त26 पूर्णियाँ विवि में गूँजा वंदे मातरम, पीजी परिसर से निकली भव्य तिरंगा यात्रा*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णियाँ बिहार | हर घर तिरंगा अभियान के पावन अवसर पर *पूर्णियाँ विश्वविद्यालय, पूर्णियाँ* में देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
*माननीय कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह के कुशल मार्गदर्शन* एवं *राष्ट्रीय सेवा योजना, पीजी यूनिट-2 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. माया कीर्ति एवं एनएसएस समन्वयक अंकिता विश्वकर्मा* के नेतृत्व में एक भव्य एवं गौरवपूर्ण तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यह तिरंगा यात्रा *पीजी विभाग से आरंभ होकर* पूरे विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए परिसर में ही संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा थामे छात्र-छात्राओं के *”भारत माता की जय और वंदे मातरम”* के ओजस्वी जयघोष से पूरा विश्वविद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। वातावरण पूरी तरह देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर विश्वविद्यालय के *कुलसचिव प्रोफेसर अखिलेश कुमार, छात्र कल्याण पदाधिकारी प्रोफेसर अरविंद वर्मा, सीसीडीसी संतोष कुमार सिंह, कुलानुशासक उदय नारायण, इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज प्रोफेसर गोपाल कुमार सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर तुहिना विजय, राधा झा, जागृति राय, तमन्ना प्रवीण, श्वेता कुमार, नोमान हैदर, इश्तियाक अहमद, अभिषेक आनंद, मोयुद्दुर रहमान, सुमन सागर* सहित दर्जनों शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
यात्रा में एनएसएस के स्वयंसेवकों *नितीश पासवान, मुकेश कुमार, वर्षा, शिवानी, राधिका, मनोज* सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एकता और अखंडता का संदेश दिया।

More Stories
मथुरा 7 सितंबर26* फर्जी स्टाम्प पेपर तैयार कर गाड़ी बेचने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 7 सितंबर 26*दवा कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बहू की भूमिका सामने आई
मुजफ्फरनगर7 सितंबर 26** सूत्रों के अनुसार हाउस अरेस्ट के बीच पुलिस को गच्चा देकर सहारनपुर रवाना हुए सांसद हरेंद्र मलिक,,,,