पूर्णिया बिहार 12 फरवरी 26*श्रम विरोधी नीति के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, बैंकों पर ताले लटके
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : श्रम विरोधी नीति के खिलाफ ट्रेड यूनियन के आह्वान पर एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल किया गया। इस दौरान बैंकों पर ताले लटके रहे और कामकाज नहीं हुआ। पूर्णियां इकाई के बैनर तले केनरा बैंक के रीजनल कार्यालय के पास बैंक कर्मियों ने नये श्रम अधिनियम 2025 का विरोध प्रदर्शन किया।
बीपीबीए संगठन के जेनरल सेक्रेटरी दीपेश कुमार ने कहा कि सरकार लेबर एक्ट को खत्म करने की योजना बना रही है, जिससे सभी प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि आगे भी आंदोलन करेंगे। केनरा बैंक इंप्लाइज यूनियन स्टेट कमिटि मेंबर सोना सिंह ने कहा कि मजदूरों के प्रति दमनकारी नीति के खिलाफ सेंट्रल ट्रेड यूनियन विरोध किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हमलोग न्यू लेबर एक्ट का पूर्णतया विरोध कर रहे हैं, इसमें लेबर के ऊपर सिर्फ भार थोपा जा रहा है। कार्य अवधि बढ़ा दिया है और नौकरी से हटाने की साज़िश चल रही है।
इस मौके पर ऋषिकर कुमार, मनीष कुमार, प्रमोद कुमार साह, प्रीति जैन, अमित कुमार, रानी सिंह, पूनम देवी, ज्योति गुप्ता सहित अन्य बैंक कर्मी मौजूद थे।

More Stories
लखनऊ ७ जुलाई २६*फर्टिलाइजर कंपनियों की मनमानी से प्रदेश के खुदरा खाद व्यापारी संकट में, सरकार से हस्तक्षेप की मांग
तिरुपति ७ जुलाई २६*आस्था के आगे हारी 116 साल की उम्र, 11 किलोमीटर पैदल चलकर तिरुमला पहुंचीं नवनीतम्मा; कराया गया VVIP दर्शन
पुणे७ जुलाई २६*पुलिस ने बिश्नोई गैंग के 4 आरोपी दबोचे, कमिश्नर अमितेश कुमार बोले — व्यापारी न घबराएँ_*