पूर्णिया बिहार 12 अगस्त 26 भक्ति की गंगा बही रामनगर में*जितेंद्र यादव ने किया श्रीमद्भागवत कथा का उद्घाटन*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णियां डिविजन बिहार
*पूर्णियां बिहार* | वार्ड नंबर 11, *रामनगर* में मंगलवार की रात्रि श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा का विधिवत उद्घाटन *सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव* ने फीता काटकर किया। उन्होंने उपस्थित सनातन धर्मावलंबियों और कथावाचक *श्री शिवाकृष्ण शास्त्री जी* का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
*”कथा जीवन को धर्म और सदाचार की राह दिखाती है”*
इस अवसर पर जितेंद्र यादव ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन को सत्य, धर्म और मानवता के मार्ग पर ले जाने वाला आध्यात्मिक महोत्सव है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं और उनके उपदेश यदि जीवन में उतारे जाएं तो समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।
उन्होंने कहा कि रामनगर की इस पावन भूमि पर हो रही कथा निश्चित रूप से श्रद्धालुओं के मन में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करेगी। आज की व्यस्त जीवनशैली में ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने का सबसे बड़ा माध्यम हैं।
*भक्तिमय हुआ पूरा रामनगर*
कथा स्थल पर हजारों श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की कथा सुनने पहुंचे। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में *वार्ड पार्षद ममता सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ललनेश सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, प्राण मोहन झा, पंकज सिंह, गणेश लाल यादव, शिबू यादव, अधिवक्ता मनोज पोद्दार, किशोरी यादव, कौशल किशोर सिंह, गणेश सिंह, सेवानिवृत शिक्षक मणिकांत यादव, रामविलास दास, पंडित संजीव झा, संजय कुमार सिंह* सहित रामनगर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

More Stories
मुजफ्फरनगर12सितंबर 26*हिंदू संगठन के नाम पर दलाली और अवैध उगाई कर रहे नेता के खिलाफ कार्यवाही की मांग* ,,,,,
मुजफ्फरनगर 12 सितंबर 26*17 सितंबर को चौधरी राकेश टिकैत ने महापंचायत की हुंकार भरी*
नई दिल्ली 12सितंबर 26*वैश्विक मंच पर भारत की धमक: शांति, संतुलन और बहुध्रुीय विश्व व्यवस्था का बड़ा संदेश…….!!*