February 9, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 12‌*दिसंबर 25 राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने कहा BPSC परीक्षा में घोटाला माधव सिंह।

पूर्णिया बिहार 12‌*दिसंबर 25 राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने कहा BPSC परीक्षा में घोटाला माधव सिंह।

पूर्णिया बिहार 12‌*दिसंबर 25 राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने कहा BPSC परीक्षा में घोटाला माधव सिंह।

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।

पूर्णिया बिहार। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उच्च स्तरीय जांच की मांग की उपाध्यक्ष माधव सिंह ने बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा, दिनांक- 13.12.2024 की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि BPSC परीक्षा में शिक्षा माफिया और भ्रष्ट BPSC के चेयरमैन के मिली भगत से बड़े पैमाने पर परीक्षा घोटाला किया गया है और किया जा रहा है।
“बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” का नारा देने वाले, छात्र नौजवानों की बात करने वाले माननीय केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार श्री चिराग पासवान जी और प्रतिपक्ष नेता बिहार विधानसभा माननीय श्री तेजस्वी यादव छात्र, नौजवानों पर हो रहे बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज पर चुप हैं। पटना पुलिस ने क्रूरता का पराकाष्ठा पार कर दिया है। लोकतंत्र में धरना-प्रदर्शन, भूख- हड़ताल करना जनता का मौलिक अधिकार है। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार में सत्ता सुख भोग रहे नेता लोग BPSC के गरीब छात्रों के भविष्य पर कुछ नहीं बोल रहे हैं।
यह सवाल जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर या अन्य नेता की बात नहीं है। यह बिहार के गरीब छात्रों के भविष्य और उनके जीवन का सवाल है। रालोजपा नेता माधव सिंह ने कहा कि जदयू और भाजपा की सरकार को बिहार के छात्रों और नौजवानों पर बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज एवं आंसुओं की कीमत चुकानी पड़ेगी।
राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय पशुपति कुमार पारस, बिहार के BPSC अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने, युवाओं को रोजगार दिलाने, बिहार से पलायन को रोकने और भ्रष्टाचार से बिहार को मुक्ति दिलाने के लिए संकल्पित है। BPSC छात्रों को न्याय दिलाने के लिए रालोजपा सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.