मुगलसराय12जनवरी25*श्रीमती प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन केक काँटकर व मिठाई खिलाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया।
मुग़लसराय, शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेसजनो ने कालीमहाल चौराहा स्थित कैम्प कार्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व वायनाड की लोकप्रिय सासंद श्रीमती प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन केक काँटकर व मिठाई खिलाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौक़े पर कांग्रेसजनो ने उनके दीर्घायु होने की कामना किया।
निवर्तमान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा प्रियंका गांधी साहस, स्नेह, करुणा की पर्याय कमज़ोर वर्गों की सशक्त आवाज़, ओजस्वी वक्ता है । संघर्ष, साहस, संवेदनशीलता और प्रेरणा की प्रतिमूर्ति प्रियंका गांधी के विचारों की दीपशिखा लोकतंत्र को सदैव सुदृढ़ करती रहे। सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता हमेशा प्रेरित करती रहे।
कहा कि प्रियंका गांधी महिला सशक्तिकरण की ध्वजवाहिका, देश के हर वंचित और जरूरतमंद के हक की लड़ाई की ‘न्याय योद्धा’ है।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से नि• शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता,बृजेश गुप्ता, नेहाल अख्तर, दशरथ चौहान, विजय गुप्ता, राकेश सिंह, ट्रिजा एलियट, अनवर सादात,फैयाज अंसारी, रामसेवक पटेल, मृत्युंजय शर्मा,धर्मवीर, प्रमोद मौर्य, ऋषि दयाल, मोहन गुप्ता,संजय पांडेय, शाबिर राईन, रमेश सिंह, देवेश कुमार, दिपक गुप्ता,अजय गुप्ता, रोहित गुप्ता, अलियार गुप्ता,मो• इस्तियाक, लल्लन राम,मो• हामिद, महबूब आलम,सोनू सोनकर, मनोज,सुनील, मंटू शर्मा,प्रकाश आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

More Stories
हरदोई7जून2026*‘इज्जत’ के नाम पर खूनी पंचायत! बेटी को पीट-पीटकर मार डाला,फिर सांप और फांसी की पटकथा लिखते रहे घर के ‘जल्लाद
कौशाम्बी7जून2026*जन समस्याओं पर राजनीति भारी,अझुवा हाईवे की बदहाली पर उठे सवाल*
रीवा 7जून 2026*कटरा के समीप घेराबंदी कर स्कॉर्पियो में लोड भारी मात्रा में शराब पकड़ी