पूर्णिया बिहार 11 मई 26सड़क पर सख्ती: पूर्णिया पुलिस का विशेष वाहन चेकिंग अभियान
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार*एसपी के आदेश पर चला देर शाम तक सघन जांच अभियान*
पूर्णिया सोमवार की शाम पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पूर्णिया पुलिस ने जिले भर में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। शहर के मुख्य चौक-चौराहों और थाना क्षेत्रों की सीमाओं पर पुलिस बल ने सघन चेकिंग की।
इस अभियान का मकसद सड़क अपराध पर रोक लगाना, शराब तस्करी, हथियार और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना था। थानाध्यक्षों की अगुवाई में पुलिस टीमों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट, नंबर प्लेट और डिक्की की बारीकी से जांच की।
जांच के दौरान बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, ओवरलोडिंग और संदिग्ध वाहनों पर तुरंत कार्रवाई की गई। कई वाहनों का चालान काटा गया और जुर्माना वसूला गया। शराब के नशे में वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहार और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा और सख्त की गई है। आम लोगों से अपील की गई कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और वैध कागजात के साथ ही वाहन चलाएं।
एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के लिए इस तरह के औचक अभियान आगे भी जारी रहेंगे। देर शाम तक चले इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा, वहीं आम नागरिकों ने पुलिस की इस पहल को सराहा।

More Stories
मथुरा 11 मई 26*दिनांक 23/24.04.2026 को थाना सुरीर क्षेत्रान्तर्गत टैंटीगाँव में हुई डकैती में वाछिंत 3अभियुक्त गिरफ्तार।*
मथुरा 11 मई 26*पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा सभी थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में वाहन चेकिंग का निर्देश*
मथुरा 11 मई 26* पेट्रोल पम्प मालिक को बन्धक बनाकर उसके साथ मारपीट करने वाले 44 अभियुक्तगण गिरफ्तार ।*