August 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*

पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*

पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णिया बिहार | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य *इन्तेखाब आलम* ने कहा कि आज देश की राजनीति में एक नई तस्वीर उभर रही है। पहली बार ऐसा हुआ है कि सत्ता के पास पूरी सरकारी मशीनरी और संसाधन होने के बावजूद उसे विपक्ष के नेता के खिलाफ सड़क से संसद तक मोर्चा खोलने पर मजबूर होना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि *मोदी बनाम राहुल गांधी* आज देश की राजनीति का सबसे बड़ा विमर्श बन गया है। एक ओर सत्ता की तमाम ताकतें हैं और दूसरी ओर *राहुल गांधी*, जो छात्रों, नौजवानों, किसानों और आम जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष के मैदान में खड़े हैं।
*जनता के बीच पहुंच रही राहुल की आवाज*
इन्तेखाब आलम ने कहा कि राहुल गांधी के *”छात्रों की गूंज”* कार्यक्रमों में राजस्थान, उत्तराखंड और प्रयागराज में जिस प्रकार युवाओं और आम जनता की भारी भीड़ उमड़ी, उससे स्पष्ट है कि उनकी बात अब घर-घर तक पहुंच रही है। दूर-दराज से लोग उन्हें सुनने आ रहे हैं और अपने सवालों को उनकी आवाज से जोड़ रहे हैं।

*सत्ता सवालों का जवाब नहीं, राहुल का जवाब दे रही*

उन्होंने कहा कि आज छात्र परीक्षा और रोजगार को लेकर परेशान हैं, नौजवान बेरोजगारी से त्रस्त हैं और किसान अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे समय में राहुल गांधी जनता के बीच जाकर उनकी पीड़ा को संसद और सड़क दोनों जगह उठा रहे हैं, जबकि सत्ता पक्ष अपनी पूरी ऊर्जा राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करने में लगा रही है।
इन्तेखाब आलम ने कहा कि यह राहुल गांधी के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव का सबसे बड़ा प्रमाण है कि जिस विपक्ष को सत्ता हमेशा कमजोर समझती थी, आज उसी विपक्ष के नेता को घेरने और जवाब देने के लिए सत्ता को खुद सड़क पर उतरना पड़ रहा है।
*आगे का सवाल*
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में देश की राजनीति का असली सवाल यही होगा कि *सत्ता जनता के सवालों का जवाब देगी या राहुल गांधी के सवालों का जवाब देने में ही उलझी रहेगी।*

Taza Khabar