पूर्णिया बिहार 11 अक्टूबर26 *पूर्णिया : KGBV में बेटियों की हुंकार – बाल विवाह और दहेज को जड़ से मिटाएंगे*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
*मेरीकॉम की कहानी देख जोश से भरीं बालिकाएं, 181 और 1098 हेल्पलाइन से लेकर डिजिटल सशक्तिकरण तक मिला ज्ञान*
*पूर्णिया बिहार ।* बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश को धरातल पर उतारते हुए पूर्णिया सदर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार को एक प्रेरक संवाद कार्यक्रम ने बालिकाओं में नई ऊर्जा भर दी। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सुगंधा शर्मा के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर आयोजित *’बाल विवाह पर संवाद’* कार्यक्रम में बालिकाओं ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई।
कार्यक्रम का मुख्य फोकस बाल विवाह, दहेज प्रथा, लैंगिक हिंसा और कम उम्र में मातृत्व के गंभीर दुष्परिणामों पर रहा। वक्ताओं ने कहा कि एक बालिका शिक्षित होगी तो पूरा समाज सशक्त होगा।
बालिकाओं को जोश से भरने के लिए *’तेजस्वी मन – एपीजे अब्दुल कलाम’* का वीडियो वर्जन और *बॉक्सर मैरीकॉम* की प्रेरणादायक फिल्म दिखाई गई। फिल्म देखकर छात्राओं ने आत्मनिर्भर बनने की शपथ ली।
मुख्य वक्ता जिला मिशन समन्वयक DHEW नंदन कुमार सिंह ने किशोरियों को केवल अधिकार ही नहीं, आर्थिक आजादी का मंत्र भी दिया। उन्होंने डिजिटल भुगतान, वित्तीय प्रबंधन और सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे लेना है, इसकी बारीक जानकारी दी। साथ ही संकट में *महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098* पर तुरंत मदद मांगने के लिए जागरूक किया।
मौके पर AVA समन्वयक सहित KGBV की सभी शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में गूंजा एक ही संकल्प – *हम बाल विवाह, दहेज और भेदभाव को समाज से खत्म करके ही रहेंगे।*
More Stories
पूर्णिया बिहार11अक्टूबर26* पूर्णिया में पुलिस का बड़ा एक्शन: 2.657 KG गांजा के साथ दो सगे तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त*
लखनऊ11 अक्टूबर 26*बीजेपी छोड़ धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल।*
महोबा 11 अक्टूबर 26*मंगलफोर्ट चरखारी में स्व. जमुना प्रसाद बोस स्मृति सम्मान समारोह आयोजित, पत्रकारों को मिला सम्मान