पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26 पूर्णिया पुलिस अलर्ट मोड में, प्रधान जिला जज कन्हैया जी चौधरी के आदेश पर सभी थानों में नोडल पदाधिकारी तैनात*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णियां बिहार ! 12 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अब पुलिस महकमा भी पूरी तरह एक्शन में आ गया है। न्यायालय द्वारा जारी नोटिसों को ससमय तामिला कराने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री कन्हैया जी चौधरी के निर्देश पर 31 अगस्त को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में सभी थानों के अपर थानाध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई।
*वरीय पुलिस अधीक्षक ने उठाया बड़ा कदम*
वरीय पुलिस अधीक्षक सह सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकार डॉ. शौर्य सुमन ने इस बार एक नया प्रयोग किया है। उन्होंने जिले के सभी थानों के अपर थानाध्यक्षों को लोक अदालत के लिए नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया है, ताकि नोटिस तामिला में कोई लापरवाही न हो।
*हर नोटिस की होगी तामिला*
बैठक में सचिव सुनील कुमार ने सभी नोडल पदाधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जितने भी नोटिस थानों को प्राप्त कराए गए हैं, उनकी तामिला प्री-लोक अदालत की बैठक से पहले हर हाल में पूरी कर ली जाए। साथ ही प्रतिदिन अभियोजन कार्यालय से समन्वय कर नए नोटिस प्राप्त कर तामिला कराएं और उसकी रिपोर्ट तुरंत विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में जमा करें।
उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से अपील की कि वे शमनीय मामलों में स्थानीय स्तर पर ही दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर सुलह के लिए प्रेरित करें और गांव-गांव में लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करें।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण का 8वां दिन, कजरी और झिझिया से गूंजा प्रेक्षागृह*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में सहयोग शिविरों का विधायक ने किया निरीक्षण, कहा – हर समस्या का होगा समय पर समाधान*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26 पूर्णिया में प्रथम शिव महापुराण ज्ञानयज्ञ का भव्य शुभारंभ, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा खुश्कीबाग*