पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण का 8वां दिन, कजरी और झिझिया से गूंजा प्रेक्षागृह*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से
*पूर्णियां बिहार।* कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे 15 दिवसीय विलुप्तप्राय लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रशिक्षण का 8वां दिन मंगलवार को प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में संपन्न हुआ।
25 अगस्त से 8 सितंबर तक चलने वाली इस निःशुल्क कार्यशाला में प्रतिभागियों ने कजरी गीत और झिझिया लोकनृत्य का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने लोक विधाओं के पारंपरिक स्वरूप को बचाए रखते हुए मंचीय प्रस्तुति के गुर सिखाए।
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार पटेल ने बताया कि इच्छुक कलाकार प्रेक्षागृह पहुंचकर निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं।

More Stories
मथुरा 7 सितंबर26* फर्जी स्टाम्प पेपर तैयार कर गाड़ी बेचने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 7 सितंबर 26*दवा कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बहू की भूमिका सामने आई
मुजफ्फरनगर7 सितंबर 26** सूत्रों के अनुसार हाउस अरेस्ट के बीच पुलिस को गच्चा देकर सहारनपुर रवाना हुए सांसद हरेंद्र मलिक,,,,