February 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 1 फरवरी 26* केंद्रीय 2026 की बजट में आम आदमी गयब, बुजुर्गों को कोई राहत नहीं*इन्तेखाब आलम*

पूर्णिया बिहार 1 फरवरी 26* केंद्रीय 2026 की बजट में आम आदमी गयब, बुजुर्गों को कोई राहत नहीं*इन्तेखाब आलम*

पूर्णिया बिहार 1 फरवरी 26* केंद्रीय 2026 की बजट में आम आदमी गयब, बुजुर्गों को कोई राहत नहीं*इन्तेखाब आलम*

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक

पूर्णिया बिहार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य इन्तेखाब आलम ने आज संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट को देश की जनता के साथ घोर अन्याय बताते हुए कहा कि यह बजट न तो गरीबों को राहत देता है, न बेरोज़गार युवाओं को उम्मीद और न ही मध्यम वर्ग को सम्मान।
इन्तेखाब आलम ने कहा कि देश की वित्त मंत्री ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह सरकार सिर्फ बड़े उद्योगपतियों और चुनिंदा पूंजीपतियों के लिए बजट बनाती है। इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव न किया जाना इस बात का सबूत है कि बढ़ती महंगाई, गिरती आमदनी और मध्यम वर्ग पर बढ़ते बोझ से सरकार पूरी तरह बेखबर है।
उन्होंने कहा कि देश का गरीब तबका इस बजट से सबसे अधिक निराश है। मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य सब्सिडी और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कोई ठोस और प्रभावी घोषणा नहीं की गई। आज जब देश में बेरोजगारी ऐतिहासिक स्तर पर है, तब रोजगार सृजन के लिए कोई स्पष्ट रोडमैप इस बजट में नजर नहीं आता।
इन्तेखाब आलम ने कहा कि छात्र और नौजवान इस बजट से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। न कोई नया केंद्रीय विश्वविद्यालय, न तकनीकी संस्थान, न स्किल डेवलपमेंट के लिए कोई बड़ा ऐलान—यह सरकार सिर्फ नारों से युवाओं को बहलाने का काम कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि रेलवे जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में भी कोई नई बड़ी योजना या नई रेलगाड़ियों का ठोस ऐलान नहीं किया गया, जबकि आम जनता रोज़ किराया वृद्धि और सुविधाओं की कमी से जूझ रही है।
इन्तेखाब आलम ने तीखा हमला करते हुए कहा कि यह बजट “विकसित भारत” का नहीं, बल्कि “वंचित भारत” की तस्वीर पेश करता है। यह बजट देश की आर्थिक असमानता को और गहरा करेगा और आम आदमी की परेशानियों को बढ़ाएगा।
अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी बजट का सड़क से संसद तक विरोध करेगी और गरीब, किसान, मजदूर, छात्र और मध्यम वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी।

Taza Khabar