पूर्णिया बिहार 1२ अप्रैल 26 दर्दनाक बस हादसे में 13 लोगों की मौत, कांग्रेस नेताओं ने घायलों से की मुलाकात
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक
पूर्णिया बिहार : कटिहार जिले के गेराबाड़ी में हुए दर्दनाक बस हादसे में 13 लोगों की असामयिक मृत्यु हो गई। एक पिकअप गाड़ी में साहिबगंज आदिवासी समुदाय के लोग सवार थे, जो पूर्णिया मझवा और डगरुआ के लोकसभा क्षेत्र से आ रहे थे। गेराबाड़ी कटिहार के पास एक बस ने तेज रफ्तार से पिकअप गाड़ी को ठोकर मार दी, जिसमें 10 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 4 लोग पूर्णिया सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। लगभग 10 ज़ख़्मी लोग पूर्णिया सदर अस्पताल में इलाजरत हैं। घटना की खबर सुनते ही इलाके में कोहराम मच गया ।
मौके पर पूर्णिया कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार आदित्य और पूर्व जिला अध्यक्ष श्री छोटू सिंह ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) और चिकित्सकों से संवाद कर घायलों के समुचित और बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
कुमार आदित्य ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और घायलों को बेहतर इलाज की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ है और उनकी हर संभव मदद के लिए तैयार है।
श्री छोटू सिंह ने कहा कि यह घटना हमारे समाज के लिए एक बड़ा झटका है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी हर संभव प्रयास करेगी।

More Stories
कानपुर महानगर 30 मई 2026*साइबरठगों का अंतर्राज्जीय गिरोह का सरगना पनकी पुलिस ने किया गिरफ्तार*
कानपुर नगर30मई26*नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के माध्यम से ग्वालटोली शास्त्री भवन में मनाया गया पत्रकारिता दिवस
अयोध्या30मई26*हज़रत भीखा शाह र०अ० के उर्स मुबारक में पहुंचकर पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने दी हाजरी