July 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया: डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में जिला गजेटियर प्रारूप पर बैठक, त्रुटिरहित दस्तावेज बनाने का निर्देश*

पूर्णिया: डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में जिला गजेटियर प्रारूप पर बैठक, त्रुटिरहित दस्तावेज बनाने का निर्देश*

पूर्णिया: डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में जिला गजेटियर प्रारूप पर बैठक, त्रुटिरहित दस्तावेज बनाने का निर्देश*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णियाबिहार / जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में गुरुवार को महानंदा सभागार में “जिला स्तरीय गजेटियर प्रारूप प्रकाशन समिति” की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें वरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में Institute for Human Development (IHD), New Delhi के गजेटियर समिति के प्रतिनिधियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भागीदारी की।
*पांडुलिपि और आंकड़ों पर हुई गहन चर्चा*

IHD द्वारा तैयार की गई जिला गजेटियर की प्रारंभिक पांडुलिपि के साथ-साथ संबंधित विभागों से प्राप्त विवरणी एवं आंकड़ों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
IHD की प्रतिनिधि डॉ. अंतरा सिंह ने विभागों द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों की विस्तृत प्रस्तुति दी। बैठक में गजेटियर में शामिल प्रशासनिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं विकासात्मक तथ्यों तथा विभागवार आंकड़ों पर बिंदुवार विमर्श हुआ।
पांडुलिपि के परीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने कुछ छूटे हुए ऐतिहासिक स्थलों और अद्यतन आंकड़ों की जानकारी भी दी।

*डीएम ने दिए निर्देश*
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय से जिला गजेटियर के प्रकाशन का कार्य बेहतर ढंग से पूरा करें। पूर्णिया का इतिहास अत्यंत प्राचीन है।
उन्होंने निर्देश दिया कि यदि कोई ऐतिहासिक एवं धरोहर स्थल, अद्यतन आंकड़े या जिले की विकसित संरचनाएं छूट गई हैं तो उसे अविलंब उपलब्ध कराया जाए, ताकि अंतिम प्रकाशन पूर्णतः तथ्यपरक एवं त्रुटिरहित हो। यह गजेटियर जिले के ऐतिहासिक, भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक एवं प्रशासनिक स्वरूप का महत्वपूर्ण दस्तावेज बनेगा।

*ये पदाधिकारी रहे उपस्थित*
बैठक में अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री रविशंकर उरांव, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय श्री राजकुमार गुप्ता, प्रभारी पदाधिकारी आपदा श्री सुजय कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता सुश्री शिलिमा कुमारी, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री ओमशंकर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री दिलीप सरकार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार पटेल, कार्यपालक अभियंता (विद्युत) तथा जिला गजेटियर समिति के सदस्य सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Taza Khabar