पूर्णियां बिहार8अगस्त 26* मरंगा टोल प्लाजा के पास मोबाइल छीनने वाले 2 अपराधी मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार,
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
पूर्णिया बिहार ! पूर्णिया पुलिस प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित QRT मोटरसाइकिल दल ने महज 3 दिन के अंदर मोबाइल छिनतई की घटना का उद्भेदन करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित और प्रोफेशनल कार्रवाई से आम जनता में सुरक्षा का भरोसा और बढ़ा है।
*क्या था पूरा मामला*
4 अगस्त को मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत मरंगा टोल प्लाजा के समीप मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात अपराधियों ने कटिहार जिले के कोढ़ा थाना निवासी मोहम्मद नासिर हुसैन, पिता मोहम्मद सज्जाद हुसैन, साकिन मुसापुर से उनका मोबाइल झपट्टा मारकर छीन लिया था।
इस संबंध में पीड़ित के बयान पर मरंगा थाना में कांड संख्या 301/26 दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की थी।
*QRT टीम ने 3 दिन में किया खुलासा*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर गठित QRT मोटरसाइकिल दल ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिनांक 07-08-2026 को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान इस प्रकार है:
*अंकित कुमार चौधरी*, पिता पंकज चौधरी, साकिन उफरैल, थाना मरंगा, जिला पूर्णिया
*भानु कुमार*, पिता धनंजय प्रसाद, साकिन बलिया, थाना बलिया, जिला पूर्णिया
पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ धर-दबोचा।
*अग्रेतर कार्रवाई जारी*
SDPO के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की निशानदेही पर छिनतई किए गए मोबाइल की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।
*पुलिस प्रशासन की सराहना*
इस सफल कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने QRT टीम की तत्परता और प्रोफेशनलिज्म की सराहना की है। पुलिस का कहना है कि जिले में छिनतई, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

More Stories
बांदा 8अगस्त 26*सड़क हादसे में युवक की मौत,शोकाकुल परिवार से मिले बसपा नेता*
बाँदा8अगस्त26*समाधान दिवस में आयुक्त-डीआइजी ने सुनी फरियाद,आठ शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
मथुरा 8 अगस्त 26 थाना फरह पुल के पास स्थित मंदिर के टीन शेड में फांसी लगा एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद*