पूर्णियां बिहार 23 मई 26 पूर्णिया में DM ने की योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री में राज्य में चौथा स्थान
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णियां बिहार । प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को महानंदा सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें वरीय पदाधिकारियों और जिला स्तरीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में 19 मई को लगे सहयोग शिविर में मिले आवेदनों के निष्पादन, किसान पंजीकरण मेगा कैम्प की प्रगति, जनगणना 2027 और पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण कार्यों की समीक्षा की गई। DM ने सभी कार्यों की प्रगति को संतोषजनक बताया।
फार्मर रजिस्ट्री में पूर्णिया जिले ने बिहार में चौथा स्थान हासिल किया है। DM ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मेगा कैम्पों का स्थल निरीक्षण करें। लक्ष्य पूरा न करने वाले कर्मियों से स्पष्टीकरण लेने और एक दिन का वेतन काटने को कहा।
जनगणना 2027 का काम तय समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने और पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण में तेजी लाने का निर्देश भी दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व रवि राकेश, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सुजय सिंह, DDC, SDO सदर श्वेतम दीक्षित, DPRO, जिला कृषि पदाधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद थे। प्रखंड और अनुमंडल स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

More Stories
कटनी23अगस्त26*कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक रहीं नेहा पच्चीसिया ने वर्दी को पहली बार नहीं किया दागदार, एयर होस्टेस से सीएसपी तक का सफर*
रीवा23अगस्त26*आबकारी विभाग के आठ उप निरीक्षक बने सहायक जिला अधिकारी
रीवा33अगस्त26*समान थाना रतहरा में 15 लाख की चोरी का हुआ खुलासा, मामला फर्जी निकला,