May 23, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णियाँ बिहार 25 नवंबर 24 *विदेशी मदिरा सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्णियाँ बिहार 25 नवंबर 24 *विदेशी मदिरा सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्णियाँ बिहार 25 नवंबर 24 *विदेशी मदिरा सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

यूपी आज तक पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल।

पूर्णिया बिहार जिले के मधुबनी थाना रात्रि गस्ती पदाधिकारी को गस्ती के क्रम में DAV चौक पर थे तभी गुप्त सूचना मिली कि राजा कुमार, सिपाही टोला बक्सा घाटे रोड वार्ड नं0-07, थाना-मधुबनी, जिला पूर्णियाँ अपने घर में विदेशी शराब छुपा कर रखे है।। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेशानुसार राजा कुमार के घर सिपाही टोला बक्सा पाट रोड वार्ड नं0-07 के पास पहुंचे तो तो पुलिस वाहन को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम-राजा कुमार पे०-पे० स्व० सुशांत सिंह, सा०- सिपाही टोला बक्सा घाट रोड वार्ड नं0-07, थाना-मधुबनी जिला पूर्णियी बताया। जब उसके घर का छानबीन किया गया तो छानबीन के क्रम में उसके घर से कुल मात्रा 23.250 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। तत्पश्चात बरामद विदेशी शराब को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया एवं अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को विधि सम्मत् कारवाई करते हुये न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
इस सम्पूर्ण कारवाई में मधुबनी थाना के पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों कि नेतृत्व क्षमता सराहनीय एवं प्रशंसनीय रही। इनके बदौलत ही विदेशी शराब की बरामदगी एवं शराब तस्कर की गिरफ्तारी हो सकी है।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.