मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26*सूरज राय बने मुजफ्फरनगर के नए पुलिस कप्तान
लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक
मुजफ्फरनगर। जिले के नए पुलिस कप्तान के रूप में आईपीएस अधिकारी सूरज कुमार राय की तैनाती की गई है। उनके नाम की घोषणा के बाद पुलिस महकमे में नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सूरज कुमार राय इससे पहले बागपत के पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात रहे हैं। वे इससे पूर्व मेरठ क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण पुलिस पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।
मुजफ्फरनगर में उनकी तैनाती ऐसे समय हुई है, जब जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध और यातायात व्यवस्था पुलिस प्रशासन के प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं। नए कप्तान के सामने जिले की पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने की चुनौती रहेगी।
More Stories
कानपुर नगर 7 अक्टूबर 26*जल्दबाजी और जल्द राहत पाने के चलते बवासीर की सिकाई हो सकती थी जानलेवा,
लखनऊ 7 अक्टूबर 26**मौसम तेजी से बिगड़ने की गंभीर चेतावनी*
सुल्तानपुर 7 अक्टूबर 26*बल्दीराय तहसील में 32 लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदले*