ब्रेकिंग न्यूज
*लोकेन्द्र गौतम,* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल, *यूपीआजतक*
मुजफ्फरनगर 22 सितंबर 26*एनसीआर में पुराने डीजल-पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई से गरमाई किसान राजनीति, राकेश टिकैत ने दी आंदोलन की चेतावनी
मुजफ्फरनगर। एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर किसान संगठन मुखर हो गए हैं। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार को चेतावनी देते हुए किसानों और ग्रामीणों से इस मुद्दे पर एकजुट होने का आह्वान किया है। टिकैत ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि एनसीआर की पाबंदियों के नाम पर पुराने वाहनों को लेकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि बागपत में हुई कार्रवाई के बाद इसका दायरा मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली समेत एनसीआर के अन्य जिलों तक बढ़ सकता है। टिकैत बोले—किसानों के ट्रैक्टर भी दायरे में आए तो बढ़ेगा विरोध
राकेश टिकैत का कहना है कि यदि अभियान का दायरा बढ़ा तो खेती-किसानी में इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर और अन्य वाहनों पर भी इसका असर पड़ सकता है।
More Stories
मुजफ्फरनगर 22 सितंबर**नियमितीकरण की मांग को लेकर NHM संविदा कर्मचारियों ने भरी हुंकार, डीएम को सौंपा ज्ञापन*
मथुरा 22 सितंबर 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 22 सितंबर 26 सक्सेस स्टोरी थाना नौहझील जनपद मथुरा ।*