पिहानी09मार्च25*दत्योनापुर नहर पटरी के किनारे पेड़ से लटका हुआ मिला अधेड़ उम्र का व्यक्ति
पिहानी/हरदोई।कायमपुर में कल ही तालाब में डूबने से एक छः साल के बच्चे की मौत हुई थी।रात में ही दूसरी भी घटना घटित हो गई जिससे गांव में मातम छा गया। रामप्रकाश लाला पुत्र दुर्गा प्रसाद उम्र 50 वर्ष का शव रात 10 बजे दत्योंनापुर नहर पुल के निकट पेड़ से लटकता मिला।परिजनों के अनुसार रामप्रकाश किसी कार्य से दत्योंनापुर गांव में गए थे।औऱ देररात तक वापस न आने पर तलाश की गई तो उनका पेड़ से लटकता हुआ शव पाया गया।परिजनों में चीखपुकार मच गई, घटना कैसे घटित हुई यह जानकारी नहीं मिल पा रही है।मृतक के परिवार में पत्नी, दो लड़के दो लड़किया है जिनका रो रोकर बुरा हाल है।
More Stories
नई दिल्ली24 सितम्बर26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली24 सितम्बर26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
बांदा23सितंबर26* महाराजा श्री गणेशाय नवयुवक समाज ने किया विशाल कन्या भोज और भंडारे का आयोजन*