पटना24अगस्त25*वोटर अधिकार यात्रा के आठवें दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बाइक पर नजर आए.
🛑बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा के आठवें दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बाइक पर नजर आए. राहुल गांधी ने पूर्णिया में बुलेट चलाई और उनके पीछे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम बैठे दिखे. दोनों नेताओं ने करीब 2 किलोमीटर तक बाइक यात्रा की और बीच रास्ते एक ढाबे पर रुककर चाय भी पी. इस दौरान सुरक्षा में चूक भी देखने को मिली जब एक युवक अचानक सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल गांधी की बाइक तक पहुंच गया और उन्हें किस करने की कोशिश करने लगा. हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत युवक को हटाकर हिरासत में ले लिया.
More Stories
कानपुर नगर 14 अक्टूबर 26* 2027 में PDA समाज ही बनाएगा सरकार—श्यामलाल पाल
पूर्णिया बिहार14अक्टूबर26* ईंट से पीट-पीटकर शौकत अली की हत्या, जलालगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में बेगूसराय से दबोचा हत्यारा
मुजफ्फरनगर 14 अक्टूबर 26* मिशन शक्ति अभियान: छात्रा अंजनी पाल बनीं एक दिन की मुख्य चिकित्सा अधिकारी,