पटना बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
पटना २१ अप्रैल २६*सम्राट चौधरी ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, बिहार मंत्रिमंडल विस्तार सहित इन मुद्दों पर बड़ी खबर
पटना बिहार : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बिहार में बनी पहली भाजपा सरकार में पहले मुख्यमंत्री बने सम्राट ने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। “विकसित भारत और समृद्ध बिहार” के विजन पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। माननीय प्रधानमंत्री जी का स्नेह एवं सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान कर रहा है।’ वहीं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभकामनाएं दी। साथ ही इस मुलाकात के पीछे सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि बिहार की सियासत से जुड़े कई बड़े फैसलों की आहट मानी जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कैबिनेट विस्तार की टाइमिंग, संभावित नामों और जातीय-क्षेत्रीय संतुलन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। साथ ही आने वाले चुनावों को देखते हुए संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल पर भी मंथन होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया तेज हो सकती है। बिहार में 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री और जदयू से विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने उप मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था। अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सबको इंजतार है। ऐसे में पीएम मोदी से हुई मुलाकात के बाद इस दिशा में तेजी आने की संभावना है। इसके पहले दिल्ली में सम्राट चौधरी ने भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। दोनों ही बिहार मूल के हैं। संयोग से दोनों बिहार में नीतीश सरकार में एक साथ मंत्रिमंडल में रह चुके हैं। अब दोनों दो बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। नितिन नवीन भाजपा के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने हैं। दूसरी ओर सम्राट चौधरी बिहार की पहली भाजपा सरकार एक मुखिया बने हैं।

More Stories
जोधपुर २१ अप्रैल २६*मोदी सरकार महिला आरक्षण विरोधी है इसीलिए इसे परिसीमन से जोड़ रही है।
कौशाम्बी २१ अप्रैल २६**जिलाधिकारी ने भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का किया स्थलीय सत्यापन*
मथुरा 21 अप्रैल 26* उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाई जा रहे हो ऑपरेशन दहन*