March 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब6अक्टूबर25*पूरे पंजाब में वकीलों में भारी रोष, कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल को दिया मांगपत्र

पंजाब6अक्टूबर25*पूरे पंजाब में वकीलों में भारी रोष, कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल को दिया मांगपत्र

पंजाब6अक्टूबर25*पूरे पंजाब में वकीलों में भारी रोष, कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल को दिया मांगपत्र

बार एसो. अबोहर के प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ व उनके साथियों ने दिया मांगपत्र

अबोहर, 06 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): केंद्र सरकार द्वारा एक नई योजना ग्रामीण न्यायालय आरंभ करने जा रही है। इस स्कीम को लेकर पूरे पंजाब बार एसो. के प्रधानों ने जालंधर में एक मीटिंग कर इसका विरोध जताया और मता डाला गया। अबोहर में पहुंचे केंद्रीय कानून राज्यमंत्री को बार एसो. के प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ द्वारा मते की कापी व एक मांगपत्र दिया गया जिसमें कहा गया ग्रामीण न्यायालय योजना शुरू की जा रही है उसे पंजाब में लागू न किया जाये। इस अवसर पर ज्वाइंर्ट सैक्ट्री अनुज चौधरी, कैशियर पवन कुमार, बार एसो. के पूर्व प्रधान आर.एस. फोर, अनिल कामरा, नवीन वाट्स, जसकरण सिंह बराड़, धर्मिंद्र सिंह बराड़, गुरप्रीत सिंह सेखों, प्रेम कांटीवाल, दिनेश राजौरा,आनंदबीर हेयर, गुरसेवक सिद्धू, राघव पाहूजा, जतिंद्र भोबरिया, जयेश गिल्होत्रा, गौरव शर्मा, दिलप्रीत, तनवीर सिद्धू, अमित कुमार, माधव पेड़ीवाल, राकेश भठेजा, जयदयाल कांटीवाल, रवि कड़वासरा, संजय, सुरीन कड़वासरा, गोबिंद सोनी, हरजिंदरपाल, शुभम, गोकल मिढ़ा, अभिषेक पवार आदि मौजूद थे।
फोटो:2, कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल को मांगपत्र सौंपते प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ व अन्य।

Taza Khabar